जयपुर

SI Paper Leak: क्या SI भर्ती परीक्षा होगी रद्द? किरोड़ी लाल मीणा ने साधी चुप्पी, कर दिया ‘गजब’ का इशारा

Kirodi Lal Meena: दिल्ली दौरे से आने के बाद मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

2 min read
Jan 05, 2025

Kirodi Lal Meena: जयपुर। राजस्थान में लगातार एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग उठ रही है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी लगातार ऐसी मांग करते आ रहे है। लेकिन, आज इस जब इस बारे में सवाल किया तो वो कुछ नहीं बोले और गजब का इशारा कर दिया।

दरअसल, दिल्ली दौरे से आने के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

संगठन चुनाव पर हुई मंत्रणा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से मिला हूं, संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव को लेकर जानकारी ली है। साथ ही राजस्थान भाजपा संगठन के चुनाव भी चल रहे है। इस पर भी बातचीत हुई है।

ट्रेनी एसआई को निलंबित करने पर दिया ये जवाब

ट्रेनी एसआई को सस्पेंड करने के सवाल पर किरोड़ी मीणा ने कहा कि हम एकराय है और कोई विरोध नहीं है। आपस में मिलकर निर्णय होगा। मैं शुरू से ही एसआई भर्ती रद्द करने की मांग करता रहा हूं।

क्या एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होगी? किरोड़ी ने किया गजब का इशारा

एसआई भर्ती से जुड़े सवाल पर किरोड़ी मीणा ने कहा कि इस बारे में कोई चर्चा नही हुई। यह सब सरकार के स्तर पर चल रहा है। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, जब उनसे पूछा गया कि क्या एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होगी? इस सवाल पर किरोड़ी मीणा ने खुद के मुंह पर अंगुली रख ली।

किरोड़ी बोले- दिल्ली में नहीं हुई साधारण चर्चा

किरोड़ी मीणा ने कहा कि दिल्ली में उनकी मुलाकात अमित शाह से हुई थी। लेकिन, क्या बात हुई, इस पर इशारों ही इशारों में ​बहुत कुछ कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री हूं तो दिल्ली तक तो जा ही सकता हूं। लेकिन, विशेष चर्चा बताने की नहीं होती है। साधारण चर्चा बता सकते है। लेकिन, दिल्ली में साधारण चर्चा नही हुई।

Also Read
View All

अगली खबर