उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले सांसद किरोड़ी लाल मीणा के उदयपुर पहुंचने पर गुरुवार को बवाल मच गया। मीणा जिस होटल में ठहरे थे, पुलिस ने वहां पहरे लगा दिए। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सरकार पर हमला बोला है।
उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले सांसद किरोड़ी लाल मीणा के उदयपुर पहुंचने पर गुरुवार को बवाल मच गया। मीणा जिस होटल में ठहरे थे, पुलिस ने वहां पहरे लगा दिए। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सरकार पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिस ने ऐसे घेरा जैसे वो सांसद नहीं आतंकवादी हो। सरकार के पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं था कि किरोड़ी के उदयपुर में होने से उनके कामकाज में कोई बाधा होती। मैं इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करता हूं। इस घटनाक्रम के विरोध में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सभी जिला व मंडल मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपकर पुलिस की कार्यशैली पर विरोध जताएगा।
सोनिया गांधी सीएम गहलोत का इस्तीफा स्वीकार करें
पूनियां ने कहा कि पूरे देश की निगाह कांग्रेस के चिंतन शिविर पर हैं। शिविर ऐसे समय पर हो रहा है जब प्रदेश में अपराध चरम पर हैं। सबसे पहले राजस्थान की बहन बेटियां सोनिया और प्रियंका से जवाब मांग रहीं हैं। राजस्थान दंगो की आग में झुलस रहा है। राजस्थान की सरकार का रुतबा खत्म हो गया है। इसलिए सोनिया गांधी को मुख्यमंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना चाहिए।
प्रायोजित लग रहे हैं दंगे
पूनियां ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में दंगे हो रहे हैं, वो प्रायोजित लग रहे हैं। उन्होंने जौहरी लाल मीणा और महेश जोशी के पुत्र पर लगे आरोपों पर कहा कि इन दोनों मामलों में लीपापोती की जा रही है। पूनियां न सरकार पर प्रतिशोध की राजनीतिक करने के आरोप लगाते हुए कहा कि जितेंद्र गोठवाल आज भी प्रतिशोध की राजनीति का खामियाजा भुगत रहे हैं।