जयपुर

डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के समर्थन में किरोड़ी लाल ने खोला मोर्चा, मदन राठौड़ ने सुप्रिया श्रीनेत की लगाई क्लास

Rajasthan Politics: डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा को लेकर सोशल मीडिया पर जो अफवाएं फैलाई जा रही है, इन सबको भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का षड्यंत्र बताया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2024, 7:35 PM IST
Feature image

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा का नाम काफ़ी सुर्ख़ीयों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके बार में तरह-तरह की अफवाएं फैलाई जा रही है। इधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक सांकेतिक ट्वीट के बाद और माहौल गर्म हो गया। इन सबके बाद भारतीय जनता पार्टी खुलकर डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के समर्थन में आ गई है।

दरअसल, BJP का कहना है कि कांग्रेस भाजपा नेताओं को बदनाम करने में जुटी है, नेताओं के चरित्र का हनन किया जा रहा है। भाजपा नेताओं का इन बातों से कोई लेना देना नहीं है।

समर्थन में किरोड़ी लाल ने खोला मोर्चा

वहीं, डॉ, किरोड़ी लाल मीणा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि, "निरंतर जनसेवा कर रहे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के विषय में सफेद झूठ बोलकर अफवाह फैला रहे हैं। ऐसा करने वाले समाज और प्रदेश की राजनीति को दूषित कर रहे हैं। मैं ऐसी निंदित व कुत्सित राजनीति करने वालों की भर्त्सना करता हूं। ये भूता: विघ्नकर्तारस्ते नश्यन्तु शिवाज्ञया।"

चरित्र हनन करना ठीक नहीं- मदन राठौड़

वहीं, एक बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत एक महिला नेता है, मैं उनका सम्मान करता हूं…उनको इतने नीचे स्तर तक नहीं उतरना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किसी का चरित्र हनन करना ठीक नहीं है, यह हल्की राजनीति है, इस तरह की राजनीति से राजनेताओं को बचना चाहिए।

मदन राठौड़ ने कहा कि इस तरह के मामले में कोई भी भाजपा का नेता शामिल नहीं है और न ही किसी का कोई लेना देना है। यह सिर्फ चरित्र हनन का काम किया जा रहा है। यह बहुत हल्की राजनीति है। इस तरह की हल्की राजनीति पर किसी को उतरना नहीं चाहिए। किसी भी व्यक्ति के चरित्र को लेकर इस तरह से बयानबाजी करना ठीक नहीं है।

'यह केवल कपोल कल्पित बातें'

मदन राठौड़ ने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से सफाई के मामले पर कहा कि उनके पास पार्टी के एक-एक नेता और कार्यकर्ता के बारे में जानकारी होती है। ऐसे में जो अफवा फैलाई जा रही है, उससे पार्टी के किसी भी नेता का कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वो अधिकृत और जिम्मेदारी के साथ यह कहते हैं कि किसी भी भाजपा के नेता का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह केवल कपोल कल्पित बातें हैं, इस तरह के अफवाह फैलाकर छवि खराब करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

सुप्रिया श्रीनेत ने किया था ये ट्वीट

बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ ऐसा लिखा, जिसके बाद से ही सियासी हलकों से लेकर सोशल मीडिया तक में सनसनी मची हुई है। सुप्रिया ने अपने एक्स पर लिखा कि "बीजेपी, राजस्थान, दिल्ली, होटल और रशिया"। सुप्रिया श्रीनेत इस ट्वीट के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

Updated on:
5 Oct 2024, 7:35 PM IST
Published on: