जयपुर

अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थक की गाड़ी में मिले शराब की बोतलों के ढक्कन और चाकू, पूछताछ में पुलिस से तकरार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Aug 31, 2018
knife found in car of Presidential candidate supporter in Kota

कोटा/ जयपुर। प्रदेश भर के अन्य विश्वविद्यालयों के साथ ही कोटा विवि विद्यालय सहित शहर के करीब दस सरकारी कॉलेज में भी शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। जहां एक ओर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला, वहीं कोटा में चुनाव के दौरान एक गाड़ी में शराब की बोतलों के ढक्कन और चाकू मिले हैं। गाड़ी अध्यक्ष पद प्रत्याशी पवन कुशवाह के समर्थक की बताई जा रही है। मौके पर भारी सुरक्षा बल मौजूद है। गाड़ी में मिली आपत्तिजनक सामग्री के बारे में पूछताछ करने पर पुलिस और छात्रों में तकरार हो गई। जिसके बाद वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने छात्रों की भीड़ को मौके से खदेड़ा।


आपको बताते चलें कि तय समय के अनुसार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया था। जहाँ छात्रों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सभी कॉलेज के बाहर प्रत्याशी अपने समर्थक के पक्ष मे वोटिंग के लिए समर्थन की अपील कर रहे है। स्टूडेंट के वोट के लिए प्रत्याशी वोटरों के पैरों में धोक लगा रहे हैं। कोई खुद को बता रहा बरगद का पेड़ तो कोई आम के आम और गुठलियों के दाम बता वोट मांग रहा है। कॉलेजों के अंदर और बाहर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए है। भारी सुरक्षा बल कॉलेज के बाहर तैनात है। किसी भी प्रकार की स्थिति से निबटने के लिए जवान मुस्तैद है। सभी कॉलेजों में भारी मात्रा में पुलिस जाप्ता और अधिकारी मौके पर तैनात है।

मतदान के लिए अंदर मोबाइल और बैग ले जाने पर पाबंदी है। दूसरी तरफ पुलिस में शक्ति कर मतदाताओं को ला रही ले जा रही गाड़ियों पर पाबंदी लगाई है। पुलिस ने कॉमर्स कॉलेज के बाहर सघन जांच अभियान शुरू किया है, इसमें वाहनों की जांच भी की गई है। कॉलेज परिसर के बाहर कॉमर्स कॉलेज चौराहे के नजदीक निर्दलीय प्रत्याक्षी पवन कुशवाहा के समर्थक की खड़ी 1 लग्जरी गाड़ी को मौके से रवाना किया है। इस गाड़ी में शराब की बोतलों के ढक्कन मिले हैं। प्रचार सामग्री को भी विज्ञान नगर थानाधिकारी नीरज गुप्ता ने जप्त किया है और सड़क पर खड़े छात्र नेताओं को हिदायत दी है कि प्रचार सामग्री को सड़क पर ना तो उड़ाएं ना किसी को दें। आपको बता दें कि कोटा विश्वविद्यालय सहित दस सरकारी कॉलेज 41 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 23 हजार मतदाता करेंगे, जिसके लिए वोटिंग जारी है।

ये भी पढ़ें

छात्रसंघ चुनाव : सबसे अधिक उम्र वाले 69 वर्षीय राय ने डाला मतदान, देखें वीडियो
Published on:
31 Aug 2018 12:07 pm
Also Read
View All