
जयपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान अब धीरे—धीरे गति पकड़ने लगा है। पहले घंटे में मतदान बहुत ही धीमा रहा। राजस्थान विश्वविद्यालय में 69 वर्षीय अरुण राय कौशिक ने मतदान किया। कौशिक ने बताया कि वे 1970 में राजस्थान यूनिवर्सिटी में भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्होंने 1974 में एलएलबी का फार्म भरा था। 1974—75 में एलएलबी प्रथम वर्ष किया। उसके बाद मेरा केन्द्रीय सेवाओं में चयन हो गया। जिसके चलते एलएलबी बीच में छोड़ दी थी। रिटायर्ड होने के बाद वापस से एलएलबी करने की इच्छा हुई तो एंटेस परीक्षा दी। उसके बाद अब फिर से एलएलबी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जब वे 1974 में एलएलबी कर रहे थे तब उन्होंने मतदान किया था। उसके बाद उन्होंने आज मतदान का प्रयोग किया। कौशिक ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव का माहौल काफी अच्छा है। छात्र अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं। उनकी अपील के चलते ही मैंने आज वोट डाला है।