जयपुर

Inspirational story: मरुधरा में इस गांव की डॉक्टर्स फैक्ट्री के नाम से पहचान… हर तीसरे घर में है डॉक्टर, जानें खासियत

Inspirational story: राजस्थान के सीकर जिले में कोटडी धायलान एक अनोखा गांव भी है, जिसके युवाओं ने अपने गांव की पहचान की इबारत खुद के दम पर लिखी है। वर्ष 1968 से शुरू हुआ सिलसिला आज तक जारी है। रींगस उपखंड क्षेत्र में आने वाला एक छोटा सा गांव कोटडी धायलान पूरे देश में डॉक्टरों वाले गांव के नाम से मशहूर है।

2 min read
Jan 11, 2026
कोटडी धायलान गांव डॉक्टर्स फैक्ट्री के नाम से मशहूर, पत्रिका फाइल फोटो

Inspirational story: राजस्थान के सीकर जिले में कोटडी धायलान एक अनोखा गांव भी है, जिसके युवाओं ने अपने गांव की पहचान की इबारत खुद के दम पर लिखी है। वर्ष 1968 से शुरू हुआ सिलसिला आज तक जारी है। सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में आने वाला एक छोटा सा गांव कोटडी धायलान पूरे देश में डॉक्टरों वाले गांव के नाम से मशहूर है। यहां हर तीसरे घर में एक शख्स डॉक्टर है। गांव के युवाओं में डॉक्टर बनने का यह जज्बा आज तक बरकरार है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के 2 जिलों में पारा माइनस में, जैसलमेर में जमी बर्फ; आज 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कोटडी धायलान के 138 से अधिक डॉक्टर

कोटडी धायलान के के निवासियो के अनुसार गांव में अब तक कुल 138 युवा डॉक्टर की पढ़ाई के लिए चयनित हुए, जिनमें से करीब 100 लोग एमबीबीएस पूरी कर विभिन्न संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। गांव के ही 38 से अधिक युवा अभी अध्ययनरत हैं और बहुत जल्द पढ़ाई पूरी कर लेंगे।

युवाओं की शिक्षा, सेना क्षेत्र में भी धाक

इस गांव के लोग शिक्षा जगत के अलावा सेना में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के हर तीसरे घर में एक डॉक्टर या एक शिक्षक मिल जाएगा। सेना में भी गांव के कई युवा भर्ती हो चुके हैं। बता दें गांव से हर साल 5 से 6 डॉक्टर चयनित होते हैं, जिन्हे देश के नामी कॉलेज में पढ़ाई के लिए दाखिला मिला है।

एचएस धायल पहले डॉक्टर

इस गांव के पहले डॉक्टर पुष्कर धायल आज भी मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए एक छोटे से क्लिन‍िक में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जहां मरीजों की महज नाम मात्र की फीस पर इलाज मुहैया हो रहा है। कोटडी के पहले सरकारी डॉक्टर एचएस धायल हैं, जो बच्चों के डॉक्टर के रूप में पूरे प्रदेश में विख्यात हैं।

बड़े अस्पतालों में दे रहे सेवाएं

गांव के निवासी डॉक्टर जीएल धायल एसोसिएट प्रोफेसर हैं और जयपुर शहर के बड़े अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं चिकित्सकीय पेशे में डॉक्टर पुष्कर धायल और डॉक्टर एच एस धायल बड़ा नाम है। गांव के 50 से अधिक डॉक्‍टर प्रदेश समेत देश के कई बड़े अस्पतालों में कार्यरत हैं।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

Army Day Parade: फुल ड्रेस रिहर्सल में भारतीय सेना की दिखी दमदार झलक, देशभक्ति के नारों से गूंजा आसमां

Published on:
11 Jan 2026 11:45 am
Also Read
View All
निलंबित व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा सुसाइड नोट; SOG पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में डोडा पोस्त बैन के बाद मेडिकेटेड नशा बढ़ा, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पुनर्विचार की उठाई मांग

आरयूएचएस ने बदला परीक्षा का पैटर्न, यह किया बड़ा बदलाव

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

अगली खबर