जयपुर

एसएमएस अस्पताल में बड़ी चोरी, जिन लैपटॉप में कोरोना के डाटा सुरक्षित थे, उन्हें ले गए चोर

उनके होश उड़ गए सूचना सुनकर। जांच पड़ताल की तो पता चला कि वास्तव में सामान गायब हैं बाद में इसकी जानकारी एसएमएस विभाग के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को दी गई।
2 min read
Mar 31, 2023
SMS Hospital
SMS Hospital

जयपुर
एसएमएस अस्पताल से बड़ी खबर है। राजस्थान में कोरोनो के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए सरकार नई तैयारी कर रही थी और नई लैब बनाई जा रही थी। लेकिन लैब शुरू होने से पहले चोरी की एक बड़ी वारदात हो गई। लैब का सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन सामान में तीन लैपटॉप है, इन लैपटॉप में कोरोना से संबधित महत्वपूर्ण डाटा बताया जा रहा है। लैब के इंजार्च ने इस बारे मंे पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लैब के आसपास लगे सीसी कैमरों से जांच शुरू की गई है। हांलाकि पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है।

एसएमएस थाना पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया कि माइक्रोबायोलॉजी लैब के अंदर ही बैकलोम लैब के नाम से नई जगह दी गई थी और इसी में नई मशीनरी , जिनमें सीपीआर मशीन, जांच मशीनें और अन्य मशीनों को लगाया जा रहा था। इन मशीनों से तीन लैपटॉप भी जुड़े हुए थे। इन लैपटॉप में कोरोनो से संबधित डाटा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां थी। लैब को आखिरी बार 25 मार्च यानि शनिवार को खोला गया था और उसक बाद दुबारा 29 मार्च को जब लैब खोली गई तो लैब में रखा सामान अस्त व्यस्त मिला और मशीनरी से जुड़े कुछ उपकरण और लैपटॉप नहीं मिले। स्टाफ ने इस बारे में तुरंत लैब इंजार्च डाक्टर एस के सिंह को सूचना दी।

उनके होश उड़ गए सूचना सुनकर। जांच पड़ताल की तो पता चला कि वास्तव में सामान गायब हैं बाद में इसकी जानकारी एसएमएस विभाग के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को दी गई। इस पूरे घटनाक्रम अपने स्तर पर जांच पड़ताल करने के बाद जब एसएमएस प्रशासन को सफलता नहीं मिली तो गुरुवार शाम इस बारे में एसएमएस थाना पुलिस को सूचना दी गई और अब केस दर्ज कराया गया है। पूरे अस्पताल प्रबंधन में हडकंप मचा हुआ है।

Published on:
31 Mar 2023 01:18 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार