जयपुर

पत्रिका इग्नाइटर्स-2026 में रजिस्ट्रेशन कराने का आज आखिरी मौका, 15 से 18 जुलाई को होगा सम्मान समारोह

पत्रिका इग्नाइटर्स-2026 में रजिस्ट्रेशन कराने का आज आखिरी मौका है। बोर्ड परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले जयपुर जिले के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। 15 से 18 जुलाई तक होने वाले सम्मान समारोह में चयनित मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
2 min read
Jul 10, 2026
Patirka Igniters 2026
फाइल फोटो: पत्रिका

Patrika Igniters-2026: बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए राजस्थान पत्रिका के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'पत्रिका इग्नाइटर्स-2026' में शामिल होने का आज अंतिम अवसर है। कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि है। राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 15 से 18 जुलाई तक जेएलएन मार्ग स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में जयपुर जिले के सीबीएसई, आरबीएसई और आईबी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के वे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चयनित एक हजार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को पहचान देना है। इसके माध्यम से ऐसे छात्रों को मंच मिलेगा, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर विशेषज्ञों से जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मिलेगा करियर का मार्गदर्शन

यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला मंच भी होगा। कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग, प्रशासन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवाचार, उद्यमिता और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को बदलते समय में जरूरी कौशल, नए करियर विकल्प और उच्च शिक्षा से जुड़े अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवाओं को अपने लक्ष्य तय करने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इन संस्थानों का मिलेगा साथ

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय है। पावर्ड बाय प्रताप विश्वविद्यालय और नॉलेज पार्टनर एमिटी विश्वविद्यालय है। सपोर्टेड बाय

आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी संस्थान (एसकेआईटी) है। आईएएस/आरएएस विशेषज्ञ

सम्यक संस्थान होगा। कार्यक्रम का संचालन आईएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख संस्थानों की भागीदारी रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

ऐसे करें पंजीकरण

रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें। 

इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक 9928015903, 9828557513, 7737103990 पर संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि मेधावी छात्रों को इस विशेष सम्मान समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिल सके।

Updated on:
10 Jul 2026 10:10 am
Published on:
10 Jul 2026 10:09 am
Also Read
View All
Zero Tolerance : ‘…अब बर्दाश्त नहीं’, CM भजनलाल ने एक ही मीटिंग में दे डाले 10 सख्त निर्देश 

‘कलयुग के बच्चे’, जयपुर में सरकारी नौकरी के लिए मां को मरवाने वाली बेटी पर भड़की इन्फ्लुएंसर, मनचली मिशा बोलीं- युग का अंत हो जाना चाहिए

राजस्थान में अब जमीन के बदले नहीं मिलेगा ‘नकद मुआवजा’, जानें क्या है भजनलाल सरकार की नई प्लानिंग? 

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ‘आरक्षण’ होगा तय, OBC आयोग का सर्वे आज से शुरू, घर-घर जुटाए जा रहे ‘डिजिटल डेटा’

Rajasthan Police : राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में बदले कई अधिकारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट