8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका इग्नाइटर्स-2026: CBSE-RBSE और IB बोर्ड में 70% या उससे अधिक अंक पाने वाले 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान पत्रिका के पत्रिका इग्नाइटर्स-2026 कार्यक्रम के लिए CBSE, RBSE और IB बोर्ड में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Patirka Igniters 2026

फाइल फोटो: पत्रिका

बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए राजस्थान पत्रिका के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'पत्रिका इग्नाइटर्स-2026' में शामिल होने का सुनहरा अवसर अब अंतिम दौर में है। समारोह में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है और आवेदन के लिए बुधवार से अब केवल तीन दिन शेष हैं। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 15 से 18 जुलाई तक जेएलएन मार्ग, ओटीएस चौराहा स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें जयपुर जिले के सीबीएसई, आरबीएसई और आइबी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चयनित एक हजार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

भविष्य की दिशा तय करने का मंच

यह आयोजन केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच भी बनेगा। यहां देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के सफल प्रोफेशनल्स विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। वे बदलते रोजगार बाजार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई तकनीकों, स्टार्टअप, उद्यमिता, लीडरशिप, उच्च शिक्षा और उभरते करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन देंगे, जिससे विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप बेहतर करियर का चयन कर सकेंगे।

सम्मान के साथ मिलेगा आत्मविश्वास और नया नेटवर्क

चयनित विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें शहर के अन्य मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों के साथ संवाद एवं नेटवर्किंग का अवसर भी मिलेगा। यह अनुभव उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देने के साथ भविष्य के लिए उपयोगी संपर्क भी उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी हैं। आयोजन का संचालन आईएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है, जबकि समारोह में पॉवर्ड बाय प्रताप यूनिवर्सिटी है।

ऐसे करें आवेदन

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक 9928015903 पर संपर्क कर सकते हैं।