जयपुर

breaking news जयपुर के घनी आबादी वाले इस इलाके में देर रात धंस गया सड़क का एक बड़ा हिस्सा, इलाके में फैली दहशत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 1:57 AM IST
Feature image

जयपुर।

मानसून ने चुनाव से पहले ही प्रशाशन की लापरवाही और घटिया निर्माण की पोल खोल दी है। रविवार देर रात को घाटगेट क्षेत्र में मदीना होटल के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। हमेशा लोगों की आवाजाही से आबाद रहने वाले इस इलाके में घटना के बाद से दहशत फैल गई।

सड़क धंसने से करीब 4 फ़ीट गहरा गढ्ढा हो गया है। गड्ढे में गिर कर कोई सड़क हादसे का शिकार न जो इसके लिए सूचना पर पहुंची रामगंज थाना पुलिस ने बेरिकेड्स लगा कर रास्ता बंद कर दिया है। जिस वक्त ये गढ्ढा हुआ बाजार में लोगों की काफी चहल पहल थी। इलाके में लोगों को घटनास्थल से दूर रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

Published on: