जयपुर

Jaipur News: जयपुर में देर रात बवाल, पुलिस के सामने गाड़ियों को फूंका, बुलाना पड़ा 4 थानों का जाप्ता

Jaipur Crime News: जयपुर के महेश नगर क्षेत्र में करतारपुरा नाले के पास स्थित शराब के ठेके पर शराब बेचने पर रविवार रात को जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने इस मामले में 14 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
2 min read
• •
Mar 30, 2026
करतारपुरा में वाहनों में तोड़फोड़, पत्रिका फोटो
करतारपुरा में वाहनों में तोड़फोड़, पत्रिका फोटो

Jaipur Crime News: जयपुर के महेश नगर क्षेत्र में करतारपुरा नाले के पास स्थित शराब के ठेके पर शराब बेचने पर रविवार रात को जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने इस मामले में 14 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला अवैध शराब बिक्री का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात उस समय हुई, जब ठेका बंद होने के बाद भी कथित रूप से अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी। जिसका विरोध करने पर ठेका संचालक के लोग और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई।

पुलिस के सामने बाइक को फूंका

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात 8 बजे बाद भी शराब बिकती है जिससे शराब पीने वाले लोग खड़े रहते है´। शराब बिक्री को लेकर कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया। पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट और फिर तोड़फोड़ में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर ठेका संचालक पक्ष ने अपने अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और हालात बेकाबू हो गए। गुस्साए लोगों ने कॉलोनी में खड़े वाहनों को निशाना बनाया। तीन बाइक और एक स्कॉर्पियो में जमकर तोड़फोड़ की गई, जबकि पुलिस के सामने एक मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई। आगजनी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

घायल को लेकर बैठे रहे

झगड़े में दीपक वाटिका निवासी रामअवतार सैनी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाने के लिए 108 एंबुलेंस मौके पर बुलवाई, लेकिन आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एंबुलेंस को कुछ समय तक रोककर खड़े रहे। बाद में पुलिस के समझाने पर घायल को अस्पताल भेजा गया।

चार थानों का जाप्ता पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए सोडाला, शिप्रापथ और ज्योति नगर थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर बुलाया गया। मौके पर एसीपी सोडाला सुनील कुमार, महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश कुमार, सोडाला थाना प्रभारी बलवीर सिंह कस्बा और शिप्रापथ थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस ठेके पर पहले भी कई बार अवैध रूप से देर रात तक शराब बेचने की शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है।

पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उपद्रव में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तोड़फोड़ व आगजनी में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
30 Mar 2026 07:36 am
Published on:
30 Mar 2026 06:58 am
Also Read
View All
Rajasthan Festive Special: खाटू श्याम जी से लेकर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल, जानिए नवरात्रि और मेलों के दौरान यात्रा की संपूर्ण गाइड

Railway News: श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, भरतपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना एक्सप्रेस

Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच