जयपुर

राजस्थान के इन जिलों में आज होगी बारिश, यहां देखें आइएमडी का Latest Weather Forecast

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2024, 11:56 AM IST
Feature image

Rajasthan Weather News: आज राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान में खासकर बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक, बीकानेर संभाग के बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ जिलों में आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ-कुछ जगहों पर शाम तक बारिश हो सकती है। जोधपुर संभाग के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, सिरोही में भी बारिश होने की संभावना है। शेखावटी संभाग के सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नीमकाथाना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

14 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर तक राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। देखा जाए तो प्रदेशभर का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालौर में 38.6 डिग्री, चूरू 38.5 डिग्री, बीकानेर 38.4 डिग्री और फतहपुर-सीकर में 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वक्त पश्चिमी राजस्थान में तुलनात्मक रूप से गर्माहट ज्यादा है। अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो-

Updated on:
9 Oct 2024, 11:56 AM IST
Published on: