जयपुर

तेरापंथ समाचार के नए अंक का विमोचन

Aug 13, 2026
Rajasthan

अहमदाबाद. श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, अहमदाबाद द्वारा प्रकाशित तेरापंथ समाचार के नए अंक का विमोचन बुधवार को किया गया। तेरापंथ धर्मसंघ के प्रमुख समाचार एवं स्थानीय स्तर पर धर्मसंघ के आयोजन और संघीय संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न मुख्य समाचार वाले अंक का विमोचन आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी अणिमा के चरणों में समर्पित कर किया गया। प्रकाशन में पवन कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार सिंघी का विशेष सहयोग रहा। सभा अध्यक्ष राकेश सिपानी के साथ विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष, पदाधिकारियों ने तेरापंथ समाचार का विमोचन किया एवं साध्वी को भेंट किया।
........
कैप्शन - तेरापंथ समाचार के नए अंक का विमोचन करते हुए।

Updated on:
13 Aug 2026 06:00 am
Published on:
13 Aug 2026 06:00 am