13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी RBI बैंक-अधिकारी का आया वीडियो कॉल, जयपुर में रिटायर्ड जज से ठगे 2 करोड़ रुपए, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई रकम

Cyber Crime From Retired Judge: 90 साल के रिटायर्ड DJ को पुलिस और RBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने मुंबई के ₹50 करोड़ के हवाला मामले में फंसाने का डर दिखाया और करीब ₹1.90 करोड़ अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
2 min read
Google source verification
retired judge digital arrest

AI प्रतीकात्मक तस्वीर

साइबर ठगों ने 90 साल के सेवानिवृत्त DJ को मुंबई में 50 करोड़ रुपए के हवाला लेन-देन में फंसने का डर दिखाकर लाखों नहीं बल्कि करीब दो करोड़ रुपए की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर ठग ली। ठगों ने खुद को पुलिस, आरबीआई बैंक अधिकारी बताकर बुजुर्ग से लगातार वॉट्सऐप कॉल और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क बनाए रखा। इतना ही नहीं, रकम को म्यूचुअल फंड में निवेश करने का झांसा देकर और पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया। जब बुजुर्ग करीब डेढ़ करोड़ रुपए और ट्रांसफर करने बैंक पहुंचे तो बैंक प्रबंधन को संदेह हो गया और बैंक की सतर्कता से डेढ़ करोड़ की रकम ठगों के पास जाने से बच गई। ज्योति नगर थाने में बुजुर्ग के लालकोठी स्कीम निवासी भांजे ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया कि जयपुर निवासी मामा के मोबाइल पर 28 जुलाई को एक नंबर से कॉल आया। पुलिस की वर्दी पहने कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि मुंबई में 50 करोड़ रुपए का हवाला लेन-देन पकड़ा गया है। इस हवाला राशि में 40 लाख रुपए उनके एसबीआई बैंक खाते में जमा होने की बात कहकर उन्हें डराया। ठगों ने कहा कि मामले में सहयोग नहीं करने पर उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई लाना पड़ेगा। इसके बाद एक व्यक्ति ने वॉट्सऐप कॉल कर खुद को आरबीआई का अधिकारी और फिर बैंक मैनेजर बताया। उसने बुजुर्ग को भरोसे में लेकर कहा कि हवाला के 40 लाख रुपए उनके खाते में आए हैं और इस रकम को म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया है। ठगों ने उनसे खाते और निवेश संबंधी जानकारी हासिल की तथा अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई।

कभी 22 लाख तो कभी 40 लाख जमा करवाए

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को धमकाकर ठगों ने 3 अगस्त को 22.17 लाख और 28.34 लाख रुपए तथा इसके बाद में दो बार में 40-40 लाख, 30 लाख और फिर 30 लाख रुपए सहित कई ट्रांजेक्शन कराए। इस तरह दर्ज रकम करीब 1.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। ठग लगातार बुजुर्ग पर दबाव बनाए हुए थे और उन्हें किसी परिजन को जानकारी नहीं देने के लिए भी कहा गया।

बैंक मैनेजर को हुआ शक, रुक गया अगला ट्रांसफर

10 अगस्त के बाद ठगों ने बुजुर्ग से उनके एसबीआई खाते में मौजूद रकम और आगे ट्रांसफर करने के लिए कहा। वे बैंक पहुंचे तो वहां मौजूद मैनेजर को लेन-देन पर संदेह हुआ। मैनेजर ने ट्रांसफर नहीं होने दिया और बुजुर्ग को समझाया कि उनके साथ साइबर ठगी हो रही है। इसके बाद पूरी घटना सामने आई और पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ट्रांजेक्शन के आधार पर ठगों की जानकारी जुटा रही है।