जयपुर

‘समाज का इससे कोई ताल्लुक नहीं…’, Lawrence Bishnoi को लेकर दिए बयान से क्यों पलटे बिश्नोई समाज के अध्यक्ष?

बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बयान दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2024, 1:33 PM IST
Feature image

Salman Khan and Lawrence Bishnoi: एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर चर्चा में आ गया है। 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में सिद्दिकी की हत्या कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। जिसे लेकर बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने मीडिया से बातचीत करते हुए लॉरेंस बिश्नोई से किनारा कर लिया था। लेकिन बाद में देवेंद्र बिश्नोई ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई से हमने किनारा नहीं किया, ये झूठ है।

अपने बयान से लिया यू-टर्न

बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि 'बिश्नोई समाज 29 नियमों का पालन करता है और अहिंसा का समर्थक है। अपराध करने वालों को फेवर नहीं करता है। मैंने ये नहीं कि कहा कि लॉरेंस से बिश्नोई समाज ने किनारा कर लिया। हमारी नजरों में अगर लॉरेंस दोषी है तो सलमान खान भी दोषी है।'

पहले लॉरेंस से किया था किनारा

जबकि इससे पहले देवेंद्र बिश्नोई ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि 'बिश्नोई समाज किसी भी अपराध का समर्थन नहीं करता है और अगर लॉरेंस बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी ली है तो वो गलत है। हमारे समाज का इससे कोई ताल्लुक नहीं है। हर समाज में ऐसे अपराधी होते हैं और सलमान खान के साथ-साथ लॉरेंस बिश्नोई भी अपराधी है। काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान का माफी मांगना और नहीं मांगना यह उनका विषय है लेकिन हत्या के समर्थन में हम नहीं है।'

यहां से शुरू हुआ विवाद

अक्टूबर, 1998 में सलमान खान फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के लिए दूसरे कलाकारों के साथ राजस्थान के जोधपुर आए थे। उन पर आरोप है कि इस दौरान शूटिंग लोकेशन से करीब 40 किलोमीटर दूर काले हिरण का शिकार किया था। जिसके बाद सलमान खान पर बिश्नोई समाज ने एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद 4 और मामले दर्ज हुए। इस मामले में सलमान को जेल भी हुई।

Updated on:
17 Oct 2024, 1:33 PM IST
Published on: