इंटरव्यू को लेकर गत माह दर्ज हुए मामले की तफ्तीश अब एसआइटी करेगी। पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में निर्णय लिया है। लॉरेंस जी क्लब पर फायरिंग के मामले में जयपुर पुलिस की कस्टडी व जेल में रहा था। जयपुर जेल से पंजाब भेजे जाने के बाद मार्च 2023 में एक न्यूज चैनल पर गैंगस्टर लॉरेंस का साक्षात्कार प्रसारित हुआ था। पड़ताल के बाद पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि लॉरेंस ने एक ऐप के माध्यम से यह साक्षात्कार जयपुर सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान दिया था। यह तथ्य आने के बाद जयपुर में मामला दर्ज किया गया था। अब एसआइटी मामले की पड़ताल करेगी।