18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Warning 18 March: राजस्थान के इन 10 जिलों में अगले 180 मिनट का जारी हुआ यलो अलर्ट, होगी बारिश

yellow alert: ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटे के भीतर जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 18, 2026

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 18–20 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट। मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी।

Rain Alert: जयपुर. राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 18 मार्च की सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं और बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विशेष रूप से 19 और 20 मार्च को इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है।

मौसम​ विभाग ने अब 18 मार्च को शाम चार बजे सीकर व झुंझुनूं में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अलवर,चूरू,बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर व बाडमेर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम​ विभाग ने शाम चार बजे जारी किया यह अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र विकसित हुआ है, जिसके कारण कई जिलों में मौसम अस्थिर बना हुआ है।

19 और 20 मार्च को प्रदेश के करीब 20 जिलों में मौसम का प्रभाव और अधिक बढ़ने की संभावना है। इन दिनों जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार), बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और खुले क्षेत्रों में खड़े न हों। साथ ही, बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है।

हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक

19-20 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जिलों में मौसम अचानक बदलने की संभावना है, जिसमें तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश हो सकती है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।