जयपुर

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी की सुनामी में बह गए दिग्गज, इन दिग्गजों ने बनाया हार का रिकॉर्ड

लोकसभा 2014 के चुनाव में कांग्रेस राजस्थान सहित पूरे देश में मोदी की सुनामी में बह गई। प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया।
2 min read
Mar 28, 2019
lok sabha election

जयपुर। लोकसभा 2014 के चुनाव में कांग्रेस राजस्थान सहित पूरे देश में मोदी की सुनामी में बह गई। प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।

करौली-धौलपुर सीट ने रखी इज्जत: जयपुर सीट सबसे अधिक वोटों से हारकर कांग्रेस ने नया रिकॉर्ड बना दिया। वहीं, करौली-धौलपुर सीट ने थोड़ी-सी इज्जत बचाई, यहां हार का अंतर 27 हजार वोटों का रहा। दिग्गज हारे लाखों वोटों से सुनामी में राजस्थान कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता लाखों वोटों से चुनाव हारे। इनमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्री शामिल थे।

अफसरों और साधु-संतों की किस्मत खुली: इस बार के चुनावों में अधिकारियों और साधु-संतों की किस्मत भी खुली। अलवर से भाजपा के चांदनाथ जीते। इसी तरह से सीकर से सुमेधानंद सरस्वती ने कांग्रेस के प्रताप सिंह जाट को शिकस्त दी। वहीं, पूर्व डीजीपी हरीश मीना दौसा से और नागौर से आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन सी.आर. चौधरी भी चुनावों में विजयी रहे।

इन दिग्गजों ने बनाया हार का रिकॉर्ड
सर्वाधिक वोटों से जयपुर से महेश जोशी को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सवा तीन लाख वोटों से, अलवर से भंवर जितेन्द्र सिंह दो लाख 83 हजार वोटों से और वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट अजमेर सीट से एक लाख 71 हजार वोटों से हारे थे। नए चेहरे जीते मोदी लहर का फायदा एक तरह से नए चेहरों को भी मिला। लोकसभा 2014 के चुनावों में भाजपा ने सांसद के लिए कई नए चेहरे खड़े किए और इस मोदी लहर में इन नए चेहरों ने दिग्गजों को हराया।

नए चेहरों से हारे महारथी
इसमें राज्यवर्धन सिंह ने जयपुर ग्रामीण सीट से सीपी जोशी को, दौसा से हरीश मीना ने दिग्गज नेता किरोड़ीलाल मीना को हराया। वहीं, जोधपुर सीट से गजेन्द्र शेखावत ने चन्द्रेश कुमारी को, नागौर से सीआर चौधरी ने ज्योति मिर्धा को और चित्तौडगढ़़ सीट पर भाजपा के चन्द्रप्रकाश जोशी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को पटखनी दी।


कहां से कौन कितने अंतर से जीता
लोकसभा क्षेत्र----विजयी प्रत्याशी---------निकटतम प्रतिद्वंदी--------हार-जीत का अंतर
अजमेर-------सांवरलाल जाट----------- सचिन पायलट---------171983
अलवर-------चांदनाथ--------------भंवर जितेन्द्र सिंह--------------283895
बांसवाड़ा-------मानशंकर निनामा-------रेशम मालवीय--------------91916
बाड़मेर-------कर्नल सोनाराम--------------जसवंत सिंह--------------87461
भरतपुर-------बहादुर कोली--------------सुरेश जाटव--------------245468
भीलवाड़ा-------सुभाष बहेडिय़ा-------अशोक चांदना---------------------246264
बीकानेर-------अर्जुन मेघवाल -------शंकर पन्नू---------------------308079
चित्तौडगढ़़-------चन्द्रप्रकाश जोशी-------गिरिजा व्यास---------------------316857
चूरू-------राहुल कस्वां--------------अभिनेष महर्षि---------------------294739
दौसा-------हरीश मीना--------------किरोड़ीलाल मीना---------------------45404
गंगानगर-------निहालचंद--------------भंवरलाल मेघवाल---------------------291741
जयपुर-------रामचरण बोहरा--------------महेश जोशी---------------------539345
जयपुर ग्रामीण-------राज्यवर्धन सिंह--------------सीपी जोशी--------------332896
जालोर-------देवजी पटेल--------------उदयलाल आंजन---------------------381145
झालावाड़-------दुष्यंत सिंह--------------प्रमोद भाया---------------------281546
झुंझुनूं-------संतोष अहलावत--------------राजबाला ओला---------------------233835
जोधपुर-------गजेन्द्र शेखावत--------------चन्द्रेश कुमारी---------------------410051
करौली-धौलपुर-------मनोज राजोरिया-----------लक्खी राम--------------27216
कोटा--------------ओम बिड़ला--------------इज्येराज सिंह-------200782
नागौर--------------सीआर चौधरी--------------ज्योति मिधा-------75218
पाली--------------पीपी चौधरी--------------मुन्नी देवी-------399039
राजसमंद--------------हरिओम सिंह-------गोपाल सिंह--------------395705
सीकर--------------सुमेधानंद सरस्वती-------प्रताप सिंह जाट-------239196
टोंक सवाईमाधोपुर-------सुखबीर जौनपुरिया-------मो. अजरूद्दीन-------135506
उदयपुर-------अर्जुनलाल मीणा--------------रघुवीर मीणा--------------236762

फैक्ट फाइल
जयपुर में रहा सबसे अधिक हार-जीत का अंतर - रामचरण बोहरा जीते पांच लाख 39 हजार वोट से

करौली-धौलपुर में सबसे कम रहा हार-जीत का अंतर - मनोज राजोरिया जीते केवल 27 हजार वोटों से

Updated on:
28 Mar 2019 04:29 pm
Published on:
28 Mar 2019 04:29 pm