जयपुर

Rajasthan Politics : गुलाब कोठारी ने की BJP-Congress-BSP नेताओं से चर्चा, टटोली सियासी नब्ज़

Rajasthan Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव को लेकर पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की जन गण मन यात्रा के तहत गुरुवार को प्रदेश के भाजपा-कांग्रेस व अन्य दलों के कई नेताओं से मुलाकात का दौर चला। कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल, बसपा प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा के अलावा प्रदेश के बड़े नेताओं से राजस्थान के विकास मॉडल और चुनावी माहौल को लेकर चर्चा की।

3 min read
Apr 26, 2024

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की जन गण मन यात्रा के तहत गुरुवार को प्रदेश के भाजपा-कांग्रेस व अन्य दलों के कई नेताओं से मुलाकात का दौर चला। कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल, बसपा प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा के अलावा प्रदेश के बड़े नेताओं से राजस्थान के विकास मॉडल और चुनावी माहौल को लेकर चर्चा की। प्रदेश कैसे विकास के पथ पर दौड़े, इसको लेकर औद्योगिक विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के बचाव सहित तमाम विषयों को लेकर संवाद किया।

भाजपा के पास जुमले ही जुमले - डोटासरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 साल में वादे पूरे नहीं कर पाए। न महंगाई कम हुई न किसानों की आय दोगुना हुई। भाजपा के पास जुमले ही जुमले हैं। राजस्थान में वर्तमान सरकार दिल्ली से मिल रहे निर्देशों पर ही काम कर रही है। जनता खुद कह रही की भाजपा को हराना है और इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मोरिया बोलेगा।

ईआरसीपी योजना से मिलेगी राहत - राठौड़

पूर्व उप मुख्य सचेतक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राजस्थान के विकास के लिए ईआरसीपी और यमुना जल समझौता कर लोगों को राहत देने का काम किया है। भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर खुलासे कर बेरोजगारों के साथ न्याय किया है। विकास और गरीब के उत्थान की योजनाओं के दम पर 25 सीटों पर जीत का सपना साकार होगा।

पेपर लीक माफिया को गहलोत ही बचाने में लगे हुए थे : किरोड़ीलाल

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा के आरोपों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो बात लोकेश शर्मा कह रहे हैं, वह 6 महीने पहले भाजपा ने तमाम मंचों पर उठाया था। युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने वाले पेपर लीक माफिया को गहलोत ही बचाने में लगे हुए थे। अब उन्होंने जनता को जवाब देना चाहिए। मीणा ने प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक का भी दावा किया।

भाजपा की न गारंटी फिक्स और न ही वादे - मोहनप्रकाश

कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य और बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार से ज्यादा गैर जवाबदेही सरकार कोई नहीं है। इनकी न गारंटी फिक्स और न ही वादे। उनके पास किसी भी मुद्दे का स्पष्ट जवाब नहीं है। मोदी सरकार सिर्फ विपक्ष पर हमला करती आई है। भाजपा को आरोप प्रत्यारोप का खेल खेलना आता है।

भाजपा का मिशन 25 होगा पूरा - पूनिया

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का मिशन 25 निश्चित रूप से पूरा होगा। दूसरे चरण में ज्यादा मतदान के लिए भाजपा ने रणनीति बनाई है। मनमोहन सिंह के कथन से लेकर सैम पित्रोदा के कथन तक ये बात सच है कि कांग्रेस की नीयत हाथी के दांत की तरह है। खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और। प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द बोलने के बाद कांग्रेस को ही इसका नुकसान भुगतना पड़ रहा है।

धर्म की आड़ में असली मुद्दे छुपा नहीं सकते - खाचरियावास

पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि जनता समझ गई है की धर्म की आड़ में आप असली मुद्दे छुपा नहीं सकते है। भाजपा में अब सिर्फ घमंड है, वे न काम की बात करते हैं और न ही रोजगार की। वो सिर्फ कांग्रेस की बात करते हैं। धर्म के नाम पर भाजपा देश में दो पक्ष करना चाहती है। हिन्दू-मुस्लिम। लोगों को लगने लगा है कि भाजपा शासन में उनके अधिकार सुरक्षित नहीं है।

भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार सख्त - चतुर्वेदी

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज, गरीब कल्याण की योजनाओं और विकास से जनता में उत्साह है। यही वजह है कि भाजपा के पक्ष में मतदान ज्यादा हो रहा है। भष्ट्राचार के खिलाफ मोदी सरकार ने काम किया है। दूसरे चरण में भी ऐसा ही माहौल है। भाजपा फिर 25 सीटें जीतेगी।

वोटिंग पैटर्न से इस बार अप्रत्याशित रिजल्ट आएंगे - कृष्णा

पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने कम मतदान को लेकर कहा कि जनता को अच्छे दिन का काफी सालों से इंतजार था लेकिन लोगों को कुछ नहीं मिला। इस चुनाव में शेखावाटी में कांग्रेस जीतेगी और कांग्रेस भाजपा की हैट्रिक रोकने में कामयाब होगी। इस बार वोटिंग पैटर्न है वह निश्चित तौर पर अप्रत्याशित रिजल्ट देने वाला है।

गरीब और पिछड़ों में उत्साह - परनामी

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भाजपा शासन में टैक्स में कमी हुई। जीएसटी से जनता और व्यापारियों को फायदा हुआ। विकास की योजनाओं से भी गरीब और पिछड़ों में उत्साह है।

Published on:
26 Apr 2024 09:27 am
Also Read
View All

अगली खबर