जयपुर

वन विभाग ने रोका मेवाड़ को मारवाड़ से जोडऩे वाली रेल लाइन का काम, दीया ने लोकसभा में पहले भाषण में बनाया मुद्दा

Loksabha : राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने पहली बार उठाया मुद्दा
2 min read
diya kumari
वन विभाग ने रोका मेवाड़ को मारवाड़ से जोडऩे वाली रेल लाइन का काम, दीया ने लोकसभा में पहले भाषण में बनाया मुद्दा

शादाब अहमद / नई दिल्ली. राजस्थान ( Rajasthan ) के मेवाड़ ( mewar ) को मारवाड़ ( marwar ) से जोडऩे वाली रेल लाइन बिछाने की परियोजना का मसला राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ( Diya Kumari ) ने गुरुवार को लोकसभा ( loksabha ) में उठाया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य वन विभाग ( forest department ) के अड़ंगे की वजह से अटका हुआ है।


लोकसभा में दीया कुमारी का यह पहला भाषण था। शून्यकाल ( Loksabha Zero Hour ) में उन्हें मौका मिला और उन्होंने खुद के क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ को मारवाड़ से जोडऩे के बीच की कड़ी राजसमंद है। यहां से गुजरने वाली रेल लाइन को मीटर गेज से ब्राड गेज में बदलने का काम केन्द्र सरकार ( Central government ) ने 2017-18 में शुरू किया था। तब इसके लिए 1600 करोड़ रुपए का बजट दिया गया था, बाद में इसे 2600 करोड़ रुपए कर दिया। यह काम पहले तो तेजी से चला, लेकिन बाद में यह टाटगढ़ वन क्षेत्र के यहां आते-आते धीमा हो गया। फिलहाल यह काम बंद पड़ा है। वन विभाग वन क्षेत्र को लेकर स्वीकृति जारी करने में ढिलाई बरत रहा है। उन्होंने केन्द्रीय वन पर्यावरण मंत्री से इस मसले पर मदद करने की मांग की।

दुष्यंत ने उठाया किसान कर्ज माफी मामला
उधर लोकसभा के शून्यकाल में झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह ( dushyant singh ) ने राजस्थान की किसान कर्ज माफी ( Farmer's Debt Forgiveness ) का मुद्दा उठाया। दुष्यंत ने कांग्रेस पर किसानों ( farmers ) के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( Prime Minister Kisan Award Fund Scheme ) योजना में ढिलाई बरती जा रही है। दुष्यंत ने राजस्थान के किसानों की बदहाल हालात पर कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले संपूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार तो बन गई, लेकिन वह यह वादा पूरा करने भूल गए।

Published on:
27 Jun 2019 04:32 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम