जयपुर

November Holiday List: नवंबर महीने में मिलेंगी लम्बी छुट्टियां, 3 बार मिलेगा लगातार 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड, यहां देखें लिस्ट

November Holiday List: नवंबर महीना शुरू हो गया है और इस महीने में सबसे ज्यादा त्योहार है। करवाचौथ से शुरू हुए महीने में दिवाली की भी छुट्टियां मिलेगी। ऐसे में बैंक कई दिन तक बंद रहने वाले है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय अवकाश हैं, जो कि राज्य के हिसाब से होंगे है।

less than 1 minute read
Nov 01, 2023
november_holiday_list_1.jpg

November Holiday List: नवंबर महीना शुरू हो गया है और इस महीने में सबसे ज्यादा त्योहार है। करवाचौथ से शुरू हुए महीने में दिवाली की भी छुट्टियां मिलेगी। ऐसे में बैंक कई दिन तक बंद रहने वाले है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय अवकाश हैं, जो कि राज्य के हिसाब से होंगे है।

3 बार मिलेगा लगातार 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड
11 नवंबर को शनिवार की छुट्टी है जिसके बाद दिवाली 12 नवंबर को है, इस दिन रविवार है। फिर 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इस तरह बैंक की लगातार तीन दिन की छुट्टी होगी। इसके बाद फिर तीन दिन की छुट्टी रहेगी, जिसमें 18 नवंबर को शनिवार, 19 नवंबर को रविवार और 20 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी रहेगी। इसके बाद भी 25 नवंबर को शनिवार, 26 नवंबर को रविवार और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहेगी। ऐसे में बैंक कर्मचारयों को 3 बार मिलेगा लगातार 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।

Published on:
01 Nov 2023 05:32 pm