गजब की लव स्टोरी: पहले फेसबुक पर किया झगड़ा और फिर की शादी

यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। शुरुआत फेसबुक पर झगड़े से हुई। झगड़ा दोस्ती में बदला। दोस्ती ने दिल के दरवाजे पर दस्तक दी और दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। कहानी रील नहीं बल्कि रियल लाइफ की है।
less than 1 minute read
Mar 18, 2016
Feature image
यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। शुरुआत फेसबुक पर झगड़े से हुई। झगड़ा दोस्ती में बदला। दोस्ती ने दिल के दरवाजे पर दस्तक दी और दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। कहानी रील नहीं बल्कि रियल लाइफ की है।

सीकर जिले के रानोली निवासी देवेन्द्र शर्मा ने पांच साल पहले फेसबुक एक पेज पर 'लड़का और लड़की में से कौन बेस्ट?' डाली गई पोस्ट पर कमेंट किया और लड़कों को लड़कियों से बेस्ट बताया, जो कोलकाता निवासी बरखा पटवारी को रास नहीं आया। कमेंट को लेकर दोनों में फेसबुक पर ही झगड़ा हो गया। तब दोनों एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। झगड़े के बाद तो सोचा भी नहीं था कि कभी दोनों जीवनसाथी बन जाएंगे। तब तो मामला शांत हो गया, मगर कुछ दिन बाद देवेन्द्र ने बरखा को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

दोनों के बीच फेसबुक पर चैटिंग होती रही। फिर फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दो साल बाद बरखा परिवार के साथ कोलकाता से जीणमाता के धोक लगाने आई तो उसने देवेन्द्र से मिलने की इच्छा जाहिर की। दोनों पहली बार जीणमाता में एक-दूसरे से मिले और प्यार का इजहार किया। इसके बाद देवेन्द्र कोलकाता गया और बरखा के परिजनों के सामने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे सबने स्वीकार कर लिया। इस साल 22 फरवरी को दोनों रानोली स्थित विवाह स्थल पर शादी के बंधन में बंध गए।
Published on:
18 Mar 2016 03:55 pm