जयपुर

रसोई गैस की कीमतों में कमी, पेट्रोल-डीजल की आसमान पर पहुंची दरें, जानें दाम

पेट्रोल-डीजल की दरें लगातार आसमान छू रही हैं। वहीं कुछ माह से रसोई गैस सिलेण्डर की कीमतों में लगातार कमी हो रही है।
2 min read
Apr 02, 2018
lpg cylinder price cut

जयपुर। गैस और पेट्रो पदार्थ जमीन से निकलने वाले क्रूड़ ऑयल से ही तैयार होते हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की दरें लगातार आसमान छू रही हैं। वहीं कुछ माह से रसोई गैस सिलेण्डर की कीमतों में लगातार कमी हो रही है।

जयपुर में पेट्रोल-डीजल की दरें मंहगाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। वहीं रसोई गैस सिलेण्डर की कीमत पांच माह से लगातार कम हो रही है। गत पांच माह में रसोई गैस की कीमत 95 रुपए प्रति सिलेण्डर कम हुई है। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमत में सालभर के दौरान 5.50 से 9 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

जयपुर शहर में सोमवार को डीजल के भाव 69.01 रुपए और पेट्रोल के 76.56 रुपए रहे, वहीं रसोई गैस सिलेण्डर की कीमत 36 रुपए कम होकर 641 रुपए पर आ गई है। हालांकि रसोई गैस पर सब्सिडी मिलने से उपभोक्ता पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता, जितनी कीमत बढ़ती या कम होती है, उसी के अनुपात में सब्सिडी कम व ज्यादा होती है। सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सीधे पहुंचे रही है। लेकिन-डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम सीधा परिवार का मासिक बजट बिगाड़ रहे हैं।

रसोई गैस कीमतें (14.2 किलो सिलेण्डर)

दिसंबर- 2017 - 735

जनवरी - 2018 - 729
फरवरी- 2018 - 724

मार्च- 2018 - 677

अप्रेल - 2018 - 641


पेट्रोल-डीजल कीमतों का ऐसे बढ़ा ग्राफ

माह - पेट्रोल - डीजल

2 अप्रेल - 76.56 - 69.01

1 माह पहले - 75.32 - 67.41
3 माह पहले - 72.91 - 64.13
6 माह पहले - 73.49 - 63.19

12 माह पहले - 71.05 - 60.96

Published on:
02 Apr 2018 09:06 pm