2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : देशी घी की कीमतों में लगातार उछाल, 15 रुपए प्रति किलो और बढ़े दाम, जानें घी-तेल का मंडी में ताजा भाव

Rajasthan : देशी घी की कीमतों में इन दिनों निरंतर तेजी का रुख देखा जा रहा है। देशी घी के भावों में फिलहाल मंदी का रुख समाप्त हो गया है। 2 सप्ताह के अंतराल में ही देशी घी 15 रुपए प्रति किलो महंगा हो गया है।
2 min read
Google source verification
rajasthan desi ghee prices 15 rupees per kg increased know food commodities

Rajasthan : प्रतीकात्मक फोटो एआइ से बनाया गया है।

Rajasthan : जयपुर। देशी घी की कीमतों में इन दिनों निरंतर तेजी का रुख देखा जा रहा है। त्योहारी डिमांड एवं डेयरियों के पास स्टॉक नगण्य होने से देशी घी के भावों में फिलहाल मंदी का रुख समाप्त हो गया है। 2 सप्ताह के अंतराल में ही देशी घी 15 रुपए प्रति किलो महंगा हो गया है। दूध के भाव लगातार उछलने से भी घी के भावों को मजबूती मिली है।

स्थानीय राजधानी जयपुर मंडी कूकरखेड़ा स्थित ब्रोकर आर. मूंदड़ा एंड कंपनी के रामनिवास मूंदड़ा ने बताया कि ब्याह शादी होने एवं फैस्टिव डिमांड के चलते देशी घी में आगे भी तेजी ही बनी रहेगी। उधर साउथ में दूध की कमी होने के कारण गाय का घी काफी महंगा हो गया है। इसमें 30 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई है। मूंदड़ा ने बताया कि सोनई एवं तिरूमाला ब्रांड गाय का घी वर्तमान में 725 रुपए प्रति किलो होलसेल में बिकने लगा है।

बता दें देश में घी और बटर की घरेलू मांग बहुत अधिक है। लगभग 73 फीसदी घी का उपयोग घरेलू स्तर पर होता है। त्योहारी सीजन और सर्दियों के महीनों के दौरान देशी घी निर्माताओं द्वारा बटर का बड़ा स्टॉक खपा दिया जाता है। जबकि गर्मियों में स्टॉक कम हो जाता है। भारत में कुल बटर का उत्पादन बढ़कर लगभग 7.44 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है।

जयपुर- स्थानीय मंडियों में खाद्य जिंसों के थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-

अनाज-दालें
गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी नैट 2800, सरसों 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 8650, ग्वार गम जयपुर डिलीवरी 13100, ग्वार जयपुर डिलीवरी 6450 से 6500, मूंग साबुत 8000, मूंग मोगर 10600, चना मिल डिलीवरी 7050 रुपए प्रति क्विंटल।

ब्रांडेड देशी घी- नंद कृष्णा 9200, कृष्णा 9750, बिलौना 9350, डेयरी फ्रैश 9200, महान 9980, श्रीसरस 9175, श्रद्धा ब्रांड 9150, गोकुल 9150 रुपए प्रति 15 किलो।
स्किम्ड मिल्क पाउडर- बंगाल टाइगर 380, अमूल 335, सागर 340 रुपए प्रति किलो।
वनस्पति घी- अशोका 2165 रुपए जीएसटी पेड।
सरसों तेल (कच्ची घाणी, एगमार्क ग्रेड-1)- अशोका 3000, ज्योति किरण 2990, कबीरा 3010, नेताजी 3015, कबीरा ब्रांड कोल्ड प्रैस्ड् सरसों तेल 3025 रुपए प्रति 15 किलो जीएसटी पेड।
सोयाबीन रिफाइंड तेल– नेताजी 2470, दीपज्योति 2460, चंबल 2500 रुपए प्रति 15 किलो जीएसटी पेड।
मूंगफली रिफाइंड तेल- गोल्ड मैजिक 2800, नेताजी 2900, कबीरा 2925 रुपए प्रति 15 लीटर जीएसटी पेड।
मूंगफली फिल्टर तेल- गोल्ड मैजिक 3000, नेताजी 2975, स्वदेशी 2970, अग्रसेन 2960, कबीरा 2900 रुपए प्रति 15 किलो जीएसटी पेड।
तिल्ली तेल- कबीरा 3750 रुपए प्रति 15 किलो जीएसटी पेड।
किराना मेवा- सौंफ डायमंड 200, मधुबाला अजवायन 185, मधुबाला पोस्तदाना 1800, पोहा लाल गणेश 55, पोहा मधुबाला 57 रुपए प्रति किलो।
कैटलफीड- ग्वाला डायमंड 3000, ग्वाला सुपर फैट प्रो 3400, महाराजा सुपर 2975, महाराजा मोहनभोग 2925, महाराजा राजभोग 2875, आशीर्वाद गोल्ड 2925, एस्सार मिल्क स्पेशल 3175 रुपए। भैंस ब्रांड बिनौला खल 5400 रुपए प्रति क्विंटल। भैंस पशु आहार 1135 रुपए प्रति बैग।

लोहा इस्पात

सरिया प्रति टन जीएसटी पेड। कृष्णा 8 एमएम 61200, 10 एमएम 59100, 12 एमएम 57600 रुपए। प्रीमियर 8 एमएम 61100, 10 एमएम 59000, 12 एमएम 57500 रुपए। जैमिनी 8 एमएम 61000, 10 एमएम 58800, 12 एमएम 57300 रुपए। शर्मा 8 एमएम 61000, 10 एमएम 58800, 12 एमएम 57200 रुपए। शर्मा गर्डर 125 से 150 एमएम 59500 रुपए। बिरला टीएमटी सरिया 8 एमएम 411, 10 एमएम 628, 12 एमएम 887, 16 एमएम 1578, 20 एमएम 2466, 25 एमएम 3844 रुपए प्रति नग।