जयपुर

LPG Price 1 June: गैस सिलेंडर हुआ और सस्ता, देखें आपके शहर में कितनी कीमत

LPG Price 1 June 2023 : एलपीजी गैस अब सस्ती हो गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जून को नई दरों की घोषणा की है। इसके अनुसार एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 1773 रुपए में मिलेगा।
less than 1 minute read
Jun 01, 2023
LPG Price 1 June 2023

LPG Price 1 June 2023: एलपीजी गैस अब सस्ती हो गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जून को नई दरों की घोषणा की है। इसके अनुसार 19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर दिल्ली में 1773 रुपए में मिलेगा। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई तब्दीली नहीं आई है।

यह पिछले महीने की तरह ही इस महीने भी वही कीमत चुकानी होगी। इससे पहले 1 मई को भी व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 172 रुपए कम की गई थी। गौरतलब है कि हर माह कंपनियां पहली तारीख को कीमत की समीक्षा करते हुए इसमें बदलाव करती हैं।

अब राजस्थान में यह कीमत 1796 रुपए हो गई है। इसके अलावा कोलकाता में यह सिलेंडर 85 रुपए सस्ता होकर अब 1960.50 रुपए से 1875.50 रुपए में मिलेगा। मुंबई में यह 1808.5 रुपए प्रति सिलेंडर से 83.50 रुपए सस्ता होकर 1725 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में 2021.50 रुपए से 84.50 रुपये कम होकर 1937 रुपए पर मिलेगा। नई दिल्ली में इसकी कीमत अब 1773 रुपए हो गई है।

Updated on:
01 Jun 2023 10:00 am
Published on:
01 Jun 2023 09:42 am