जयपुर

महात्मा गांधी ने दी पनाह, एक फरमान से हुए बेघर

महात्मा गांधी ने गुजरात के साबरमती आश्रम में जिस परिवार को सालों पहले बसाया था, उसे अब आश्रम छोड़ने को कहा गया है। परिवार ने मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया है। इससे पहले निचली अदालत ने साबरमती आश्रम गोशाला ट्रस्ट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए परिवार को परिसर छोड़ने का आदेश दिया था।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 4:07 PM IST
महात्मा गांधी ने दी पनाह, एक फरमान से हुए बेघर
महात्मा गांधी ने दी पनाह, एक फरमान से हुए बेघर

अहमदाबाद। महात्मा गांधी ने गुजरात के साबरमती आश्रम में जिस परिवार को सालों पहले बसाया था, उसे अब आश्रम छोड़ने को कहा गया है। परिवार ने मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया है। इससे पहले निचली अदालत ने साबरमती आश्रम गोशाला ट्रस्ट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए परिवार को परिसर छोड़ने का आदेश दिया था। सोनू थोसर के दादा बाबूभाई थोसर को महात्मा गांधी ने अन्य कारीगरों के साथ आश्रम के कर्मचारी के रूप में पनाह दी थी। वह लेदर की चप्पलें बनाते थे। इस मामले में सिविल अदालत ने गोशाला ट्रस्ट की याचिका स्वीकार कर ली थी, जिसके बाद सोनू ने हाईकोर्ट का रुख किया है। 1998 में ट्रस्ट ने जमीन पर दावा करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। ट्रस्ट ने अपने बयान में कहा था कि थोसर के वंशजों का उस जमीन पर कोई हक नहीं है।
महात्मा गांधी ने साबरमती और वर्धा स्थित अपने आश्रमों में टैनरी सेक्शन की स्थापना की थी। उन्होंने ग्रामीण इलाकों खासकर धोलका के आस-पास के इलाके से कुछ कारीगरों को साबरमती आश्रम में बसाया था। वे सिर्फ मरे हुए मवेशियों की खाल से सैंडल बनाते थे और प्रोडक्ट को अंहिसा चप्पल नाम दिया गया था। वर्तमान में थोसर समेत पांच परिवार आश्रम के परिसर में रह रहे हैं। फरवरी में सिविल कोर्ट ने ट्रस्ट के पक्ष में फैसला सुनाया था और थोसर परिवार को पजेशन सौंपने का आदेश दिया था। थोसर परिवार में बाबू थोसर की बहू और पोता सोनू रहते हैं। परिवार के पास यह दिखाने के कागज नहीं है कि गांधी द्वारा उन्हें आश्रम में बसाया गया था और न ही उनके पास ट्रस्ट को किराया देने का कोई सबूत है। दूसरी ओर ट्रस्ट ने कोर्ट में बताया कि बाबूलाल थोसर को गांधी ने कई कारीगरों के साथ यहां बसाया था। वर्कशॉप 1969 में बंद हो गई थी और सभी मजदूर कार्यमुक्त हो गए। थोसर के परिवार को आश्रम में रहने का अधिकार नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर