जयपुर

LPG Misuse: जयपुर में एलपीजी पर बड़ी कार्रवाई, 111 सिलेंडर जब्त, अवैध रिफिलिंग गैंग पर शिकंजा

Gas cylinder seizure: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का विशेष अभियान, होटल-ढाबों और झुग्गी क्षेत्रों में दबिश। कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती, प्रशासन बोला—अभियान रहेगा लगातार जारी।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026

Illegal Refilling: जयपुर. जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक जांच और दबिश दी गई। इस कार्रवाई में कुल 111 घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए, साथ ही एक पिकअप वाहन, रिफिलिंग मोटर, पाइप, नोजल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 28 रेगुलेटर और अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए गए।

जिला प्रशासन के निर्देशन में गठित तीन सतर्कता दलों ने अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण किया। प्रताप नगर, झोटवाड़ा, आमेर, सांगानेर, मालवीय नगर और चांदपोल क्षेत्रों में होटल, ढाबा,रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और फैक्ट्रियों पर विशेष निगरानी रखी गई। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जो नियमों का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें

Pension Scheme: 91 लाख से अधिक पेंशनर्स को मिलेगा सीधा लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रुपए प्रतिमाह

महसो का मोहल्ला, आमेर में अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से उपकरण जब्त कर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सब्सिडी योजना की पारदर्शिता बनाए रखने और आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📊 कार्रवाई का विस्तृत विवरण

क्रम संख्याक्षेत्र/स्थानकार्रवाई का प्रकारजब्त सामग्रीकुल संख्या
1प्रताप नगर (कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे)अवैध भंडारण व क्रय-विक्रयघरेलू/व्यवसायिक सिलेंडर, पिकअप, मोबाइल, डायरी67 सिलेंडर + 1 वाहन
2झोटवाड़ाहोटल/ढाबा/प्रतिष्ठान जांचघरेलू सिलेंडर, रेगुलेटर11 सिलेंडर + 4 रेगुलेटर
3आमेर कुंडा, सांगानेर, मालवीय नगरव्यवसायिक उपयोग में घरेलू गैससिलेंडर, रेगुलेटर19 सिलेंडर + 18 रेगुलेटर
4महसो का मोहल्ला (आमेर)अवैध रिफिलिंग पकड़ी गईसिलेंडर, मोटर, पाइप, इलेक्ट्रॉनिक कांटा4 सिलेंडर + उपकरण
5चांदपोलप्रतिष्ठानों पर निरीक्षणघरेलू सिलेंडर, रेगुलेटर10 सिलेंडर + 6 रेगुलेटर
कुल जब्तीघरेलू/व्यवसायिक सिलेंडर व अन्य सामान111 सिलेंडर + अन्य उपकरण

ये भी पढ़ें

MSP: राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च से शुरू, ₹2585 प्रति क्विंटल मिलेगी किसानों को कीमत

Updated on:
25 Feb 2026 10:58 pm
Published on:
25 Feb 2026 10:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर