जयपुर

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने बदला पाला, पार्टी बदलते ही बीजेपी ने दिया टिकट

https://www.patrika.com/jaipur-news/  

less than 1 minute read
Nov 18, 2018
mamta sharma
राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने बदला पाला, पार्टी बदलते ही बीजेपी ने दिया टिकट

जयपुर
भाजपा ने रविवार शाम को टिकटों की चौथी सूची (Rajasthan BJP First Candidate List 2018) जारी कर दी है। इस सूची में 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में अंतिम समय बीजेपी में शामिल हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन ममता शर्मा को पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कांग्रेस नेता रहीं ममता शर्मा ने चुनाव से ठीक पहले पाला बदला और बीजेपी में शामिल हो गईं।

शर्मा ने कांग्रेस के सिस्टम पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि पार्टी ने लम्बे समय से सक्रिय उम्मीदवारों की उपेक्षा की और मनमर्जी से टिकट बांट दिए। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए टिकट मांग रही थीं लेकिन उन्हें भी दरकिनार कर दिया गया। हालांकि शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने उनको बहुत कुछ दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के टिकट से नाराज होकर बीजेपी का दामन थामने वाली ममता शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार होती थीं।

Published on:
18 Nov 2018 09:46 pm