जयपुर

3 दिन में जयपुर एयरपोर्ट पर दूसरी बड़ी कार्रवाई, अब मोजे में छुपाकर डेढ़ किलो सोना ला रहा विदेशी पकड़ा गया

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 10:58 AM IST
jaipur airport
jaipur airport

जयपुर। बैंकाक से सोने की तस्करी तेजी से बढ़ रही है। तीन दिन के दौरान ही जयपुर एयरपोर्ट से करीब तीन किलो से ज्यादा सोनो बरामद कर लिया गया है। यह सोना तस्करी कर जयपुर लाया जा रहा था।


दो दिन पहले भी बैंकाक से आई फ्लाइट से डेढ़ किलो सोना बरामद कर दो युवकों को अरेस्ट किया गया था। मंगलवार देर रात काे भी बैंकाक से आई फ्लाइट से एक विदेशी नागरिक को सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा गया है।


फ्लाइट से उतरने के बाद जब वह अराइवल एरिया में आ रहा था तो उसे चलने में कुछ दिक्कत हो रही थी। सीआईएसएफ के जवाानाें ने उसकी तलाशी ली तो उसके मोजों से सोने के बिस्किट बरामद हुए।


उसके बाद कस्टम विभाग भी पूछताछ के लिए आ पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार लाओस निवासी सेंगफचन वत्सना बीती रात एयर एशिया की फ्लाइट से जयपुर उतरा था।


जयपुर एयरपोर्ट पर जब उसके मोजों की तलाशी ली गई तो उसमें से सोने के चार बिस्किट निकले। इनका वजन एक किलो छह सौ ग्राम था।


गौरतलब है कि दो दिन पहले भी एक किलो छह सौ ग्राम सोने के कड़ों के साथ युवकों को पकड़ा गया था। कस्टम और जांच एजेंसियों को झांसा देने के लिए सोने के इन ठोक कड़ों पर पीतल का पानी चढ़ाया गया था।

Updated on:
22 Aug 2018, 10:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर सीधी नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी