जयपुर

तो जुलाई में राजस्थान पहुंचेगी मानसून एक्सप्रेस…..

Weather forcast in rajasthan- केरल तट पर कल तक मानसून की दस्तक संभव, केरल में मानसून सप्ताहभर लेट, राजस्थान में जुलाई से अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

2 min read
Jun 06, 2023
Weather update- 19 जिलों में तेज हवा के साथ बरसात का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री जुलाई में होने की आशंका है। केरल तट तक मानसून करीब सप्ताहभर की देरी से कल तक दस्तक देने की संभावना है। लगातार बन रहे साईक्लोनिक सर्कुलेशन ने मानसून की चाल को सुस्त कर दिया है। ऐसे में मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार भी प्रभावित होने की आशंका है। जिसके चलते राजस्थान में भी मानसून की दस्तक भी लेट होना तय माना जा रहा है।

राहत की खबर, प्री मानसून 15 से
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले सप्ताहभर तक प्रदेश में हीटवेव चलने और पारा 40 डिग्री के पार जाने की आशंका है। पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन में पारा सामान्य से 3-4 डिग्री तक अधिक दर्ज हो सकता है। हालांकि इस बीच राहत की खबर भी है कि प्रदेश में माह के दूसरे पखवाड़े में मानसून पूर्व बारिश की शुरू होने वाली हलचल से गिरने वाली राहत की बौछारें गर्मी की तपिश से थोड़ी राहत देने में मददगार साबित हो सकती हैं।

जुलाई से अक्टूबर तक मानसून सक्रिय
मौसम चक्र में आए बदलाव के बाद अब प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून जुलाई से अक्टूबर माह तक सक्रिय रहने वाला है। अक्टूबर के अंत तक प्रदेश से मानसून विदाई की औपचारिक घोषणा होगी। अरब सागर में समुद्री हवाओं के असर ने केरल तट के बाद मानसून के देश के उत्तरी इलाकों की ओर बढ़ने की सामान्य प्रक्रिया को प्रभावित किया है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि इस बार देश के अन्य राज्यों में भी मानसून की एंट्री तय समय से देरी से हो सकती है। हालांकि अनुकूल परिस्थितियां बनने पर मानसून की सक्रियता कुछ राज्यों में समय पर होने की भी संभावना है।

उमस और गर्मी ने किया बेचैन
राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी और हवा की थमी रफ्तार से उमसभरी गर्मी का जोर बना हुआ है। अंधड़ और बारिश का दौर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अब थम गया है और गर्मी भी अब तीखे तेवर दिखा रही है। मौसम केंद्र जयपुर ने भी आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वहीं सप्ताहभर जयपुर समेत कई जिलों में सतही गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

Published on:
06 Jun 2023 10:44 am
Also Read
View All