जयपुर

एक मई को शादी हुई, बीस जून को थाने पहुंच गए पति-पत्नी

शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हा दुल्हन मे इतना विवाद हो गया कि पचासवें दिन तो दोनो थाने जा पहुंचे। वहां पर मामला शांत कर पुलिस ने दोनो को समझाया और वापस घर भेजा, लेकिन अब पति गायब है और पत्नी अपने पीहर है।
less than 1 minute read
• •
Jul 01, 2023
photo1688207678.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर
शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हा दुल्हन मे इतना विवाद हो गया कि पचासवें दिन तो दोनो थाने जा पहुंचे। वहां पर मामला शांत कर पुलिस ने दोनो को समझाया और वापस घर भेजा, लेकिन अब पति गायब है और पत्नी अपने पीहर है। आखिरी बार पत्नी ही अपने पति को जबरन अपने साथ ले गई थी। अब परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने फिलहाल केस मिसिंग में दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि किशनपोल बाजार में रहने वाले मोहित के चाचा ने केस दिया है। मोहित की शादी इसी साल एक मई को अलवर की रहने वाली दीक्षा से हुई थी। शादी के पाचं सात दिन तो सब सही चला लेकिन उसके बाद दोनो में किसी न किसी कारण से विवाद रहने लगा। हालात ये हो गए कि पचासवें दिन यानि 20 जून को कोतवाली थाने जाना पडा। वहां पर पुलिस ने नए नवेले दूल्हा और दुल्हन को शांत किया, दोनो के बीच सुलह कराई और खुशी खुशी घर भेज दिया।
यह भी पढ़ें : पत्नी पर चढ़ाई पिकअप, दम निकलने तक पहियों से रौंदता रहा निर्दयी पति


पता चला कि 28 जून को फिर से मारपीट और झगड़ा हो गया। इस बार दीक्षा अपने पति मोहित को लेकर घर से निकल गई। वह अलवर यानि अपने पीहर जाने के लिए निकली। लेकिन पता चला कि मोहित वहां नहीं पहुंचा। दीक्षा ने इस बारे में अब मोहित के परिवर को जानकारी नहीं दी है। उधर परिवार को अपने बेटे की चिंता है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मिसिंग में केस दर्ज किया है।

Published on:
01 Jul 2023 04:05 pm
Also Read
View All
जयपुर कमिश्नरेट में तीसरे दिन भी कांग्रेस का धरना: गोविंद सिंह डोटासरा हुए चोटिल; टीकाराम जूली ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जयपुर SMS अस्पताल में 6 साल से बंद नशा मुक्ति वार्ड, रोज 180 मरीज परेशान; इलाज के लिए 4 किमी दूर जाने की मजबूरी

जयपुर के फ्लैट में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शादीशुदा युवक के साथ रहती थी मोना, लिव-इन पार्टनर फरार

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 8 युवक और 2 लड़कियां मिलकर लगाते थे अमेरिका में करोड़ों की चपत, ऐसे बिछाते थे जाल

NEET UG 2026: राजस्थान में स्टूडेंट्स भरपूर, फिर भी निजी मेडिकल कॉलेजों में खाली MBBS की 1200 से ज्यादा सीटें, ये है बड़ी वजह