जयपुर

शहीद अग्निवीर सैनिक को राजस्थान में कारगिल जैसा मिलेगा पैकेज

टीकाराम जूली ने विधानसभा में इस संबंध में सवाल पूछा था। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा था कि "क्या सरकार प्रदेश के अग्निवीर सैनिकों के शहीद होने पर केन्द्र के अतिरिक्त कोई राहत पैकेज देने का विचार रखती है?
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Aug 2024, 10:52 AM IST
Agniveer candidate died

सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा
जयपुर।
अग्निवीर के शहीद होने पर उसके पैकेज को लेकर राजस्थान में असमंसज की स्थिति क्लियर हो गई है। राजस्थान सरकार ने स्पष्ट किया है कि अग्निवीर सैनिक के शहीद होने पर उसे कारगिल वाला पैकेज मिलेगा।
दरअसल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में इस संबंध में सवाल पूछा था। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा था कि "क्या सरकार प्रदेश के अग्निवीर सैनिकों के शहीद होने पर केन्द्र के अतिरिक्त कोई राहत पैकेज देने का विचार रखती है?
इस पर राजस्थान सरकार ने लिखित में जवाब दिया है कि "किसी सैनिक के शहीद होने पर राज्य सरकार द्वारा घोषित कारगिल पैकेज तहत सशस्त्र सेनाओं एवं सीएपीएफ(पूर्व में सीपीओ) के मुख्यालयों द्वारा जारी बैटल कैज्यूअल्टी/ स्थाई विकलांगता प्रमाण पत्र एवं सीएपीएफ द्वारा ऑपरेशन कैज्यूअल्टी/ स्थाई विकलांगता प्रमाण पत्र जारी होने पर कारगिल पैकेज दिया जाता है।
अग्निवीर भी सशस्त्र सेनाओं का अंग है। अत: उसे बैटल कैज्यूअल्टी (फैटल) घोषित किया जाता है तो अग्निवीर को भी राज्य सरकार द्वारा कारगिल पैकेज के तहत देय समस्त सुविधाएं लागू होगी ।

यह भी पढ़े:

Updated on:
6 Aug 2024, 10:52 AM IST
Published on: