12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AI का नया ‘सुपर ब्रेन’ जो कोडिंग से लेकर बिजनेस तक सब संभाल लेगा

AI Productivity: Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.6, 1 मिलियन टोकन मेमोरी के साथ अब बहुत लंबे प्रोजेक्ट्स भी संभाल लेगा।मल्टी-एजेंट सिस्टम: कई AI मिलकर बड़े-बड़े काम पूरा करेंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Feb 12, 2026

ClaudeAI: जयपुर. अमरीकी AI कंपनी Anthropic ने हाल ही अपना सबसे शक्तिशाली मॉडल Claude Opus 4.6 रिलीज़ कर दिया है। यह Claude सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है, जो अब सिर्फ कोडिंग में नहीं बल्कि पूरी तरह से नॉलेज वर्क (ज्ञान-आधारित काम) में मास्टर बन गया है। डॉक्यूमेंट एनालिसिस, एक्सेल स्प्रेडशीट, फाइनेंशियल रिपोर्ट्स, प्रेजेंटेशन बनाने, लीगल रिसर्च, मार्केटिंग प्लानिंग और कस्टमर सपोर्ट ऑटोमेशन जैसी जटिल टास्क्स में यह पिछले मॉडल्स से कहीं आगे है।

मुख्य फीचर्स

1 मिलियन टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो (बीटा में): यानी AI बहुत लंबी फाइलें, किताबें या पूरे प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स एक साथ याद रख सकता है। पहले यह 200K तक सीमित था।- मल्टी-एजेंट टीम्स: कई AI एजेंट्स मिलकर काम करते हैं – जैसे एक टीम बनाकर बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करना। उदाहरण: Anthropic ने खुद Opus 4.6 से एक फंक्शनल C कंपाइलर बनवाया, जिसमें 16 एजेंट्स ने 2 हफ्ते काम किया।

बेहतर रीजनिंग और एजेंटिक टास्क्स: प्लानिंग ज्यादा स्मार्ट, टास्क लंबे समय तक हैंडल करता है, खुद गलतियां पकड़ता और डिबग करता है। कोडिंग, साइबरसिक्योरिटी टेस्टिंग और एंटरप्राइज सेफ्टी में टॉप परफॉर्मेंस।- एंटरप्राइज इंटीग्रेशन: Salesforce, Microsoft, Amazon Bedrock, Google Cloud जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध। GitHub Copilot में भी अब Opus 4.6 आ गया है।- यह मॉडल डायरेक्ट रूप से Salesforce, Microsoft जैसी कंपनियों के टेरिटरी में दखल दे रहा है, क्योंकि अब AI अकेले नहीं बल्कि पूरी 'टीम' की तरह काम करता है।

Claude.ai पर Free प्लान में बेसिक एक्से: लेकिन Opus 4.6 जैसे टॉप मॉडल्स Pro, Max, Team या Enterprise प्लान्स में उपलब्ध हैं। Free यूजर्स को Sonnet या Haiku जैसे छोटे मॉडल्स मिलते हैं।- API यूज (डेवलपर्स के लिए): इनपुट / आउटपुट प्रति मिलियन टोकन्स (200K तक), 1M कॉन्टेक्स्ट के लिए ज्यादा चार्ज। लेकिन लॉन्च पर कुछ फ्री क्रेडिट्स भी दिए गए।

आमजन के फायदे

  • स्टूडेंट्स/प्रोफेशनल्स: लंबे नोट्स, रिसर्च पेपर्स, रिपोर्ट्स, प्रेजेंटेशन सेकंडों में बना सकता है।
  • छोटे बिजनेस/फ्रीलांसर: मार्केटिंग कंटेंट, कस्टमर ईमेल, फाइनेंशियल एनालिसिस फ्री/कम खर्च में ऑटोमेट हो सकता है।
  • दैनिक काम: जॉब सर्च, लीगल डॉक्यूमेंट समझना, पर्सनल फाइनेंस प्लानिंग आसान।

भविष्य: जैसे-जैसे AI सस्ता होगा, Free लिमिट्स बढ़ेंगी। लेकिन अभी Opus 4.6 हाई-एंड यूजर्स के लिए है – जो बड़े काम करते हैं, उन्हें समय और पैसा दोनों बचता है।यह लॉन्च AI को 'वर्कफोर्स' बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। Anthropic का फोकस सेफ्टी पर है, इसलिए यह ज्यादा रिलायबल और कम रिस्की माना जा रहा है।