12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी

Rain Alert In Rajasthan: राज्य में 13 से 26 फरवरी के बीच मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather alert, Rajasthan weather alert, Rajasthan weather, Rajasthan weather update, rain alert, rain alert in Rajasthan, Rajasthan rain alert, IMD rain alert, weather department, weather department rain alert, weather department Rajasthan rain alert, weather, weather of my village, weather of my city, वेदर अलर्ट, राजस्थान वेदर अलर्ट, राजस्थान वेदर, राजस्थान वेदर अपडेट, रेन अलर्ट, रेन अलर्ट इन राजस्थान, राजस्थान रेन अलर्ट, आईएमडी रेन अलर्ट, मौसम विभाग, मौसम विभाग रेन अलर्ट, मौसम विभाग राजस्थान रेन अलर्ट, मौसम, मेरे गांव का मौसम, मेरे शहर का मौसम

फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच राजस्थान के मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले दो सप्ताह में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

हल्की वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 फरवरी 2026 से दो नए पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इन सिस्टम के असर से राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि राज्य के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

यह वीडियो भी देखें

अधिकतम तापमान में भी बदलाव के संकेत

13 से 26 फरवरी 2026 के दौरान अधिकतम तापमान में भी बदलाव के संकेत हैं। इस अवधि में राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रह सकता है। बाकी क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसी अवधि में जोधपुर संभाग में रात का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रह सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।