जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, इन 2 दिन हो सकती है बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि राजस्थान के कई जिलों में दिसम्बर माह में होने वाले क्रिसमस त्योहार से पहले बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि 23-24 दिसम्बर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
2 min read
weather_update.jpg
Weather Alert

Weather Update : राजस्थान के आधे जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राजस्थान के माउंट आबू में आज रविवार को पारा -1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से यहां अचानक फिर से सर्दी तेज हो गई। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि राजस्थान में अभी ठंडी हवाएं आनी रुक गई हैं। मौसम बिल्कुल शुष्क बना हुआ है। राजस्थान में अभी आगामी छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग का Prediction है कि अगले छह दिन मौसम शुष्क रहेगा। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिस वजह से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में उत्तरी हवाएं चलेंगी। जिस वजह से तापमान गिरेगा और सर्दी से ठिठुरन बढ़ जाएगी।

जयपुर का मौसम कल कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार शाम 5.00 बजे जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था। आसमान पर बादल छाए हुए थे। ठंडी हवाएं चल रहीं थी। शाम होते—होते ठंड और इजाफा हो रहा है। रातें कुछ ज्यादा ठंडी हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कल सोमवार को मौसम कुछ बदल रहेगा।

यह भी पढ़ें - Weather Update : राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, Photo में देखें मनमोहक दृश्य

हाड़ौती अंचल में मौसम का मिजाज बदला

राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते हाड़ौती अंचल में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कोटा में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में सर्दी का असर तेज होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

बारां और बूंदी में चलने लगीं सर्द हवाएं

बारां में अब दिन में अधिकतम तापमान कम होने से सर्दी का असर रहने लगा है। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। वहीं बूंदी जिले में सर्द हवा लोगों को शूल सी चुभती रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रातें ठण्डी होने से बाजारों में भी जल्द सन्नाटा पसर जाता है। न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का अलर्ट, शुरू होने वाली है कड़ाके की सर्दी

Updated on:
17 Dec 2023 05:23 pm
Published on:
17 Dec 2023 05:21 pm