जयपुर

महापौर पहुंची कॉल सेंटर, जनता को फोन लगा शिकायत निस्तारण की जानी सच्चाई

महापौर सौम्या गुर्जर ने ग्रेटर निगम मुख्यालय स्थित कॉल सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने जनता को फोन लगाकर शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। महापौर ने जोनवाइज जनता से प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण की कर्मचारियों से जानकारी ली। सीवर, सफाई, सीएनडी वेस्ट, मृत पशुओं, आवारा पशुओं, खराब लाइट्स से संबंधित पिछले 2 माह में […]

less than 1 minute read
Jul 24, 2024

महापौर सौम्या गुर्जर ने ग्रेटर निगम मुख्यालय स्थित कॉल सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने जनता को फोन लगाकर शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली।

महापौर ने जोनवाइज जनता से प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण की कर्मचारियों से जानकारी ली। सीवर, सफाई, सीएनडी वेस्ट, मृत पशुओं, आवारा पशुओं, खराब लाइट्स से संबंधित पिछले 2 माह में आईं शिकायतों व उनके निस्तारण की जानकारी ली। निस्तारित शिकायतों के संबंध में लोगों को फोन कर फीडबैक लिया। हालांकि कुछ शिकायतकर्ताओं ने असंतुष्टि भी जताई। इस पर महापौर ने अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए।

यहां करें शिकायत

— 0141-2747400 पर सफाई, सीवर, मृत पशुओं, जलभराव, आवारा पशुओं, खराब लाइट से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

— 14420 पर सीवरेज संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

— 18001806681 टोल फ्री नम्बर पर निर्माण सामग्री एवं मलबे को उठवाने के लिए शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

— www.Jaipurmc.org और JaipurGreaterSamadhaanapp (समाधान ऐप) पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Published on:
24 Jul 2024 05:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर