राजस्थान में अगले 48 घंटे में कई इलाकों में हो सकती है झमाझम बारिश

आगामी सोमवार सावन मास का आखिरी सोमवार है और इसके साथ ही प्रदेशभर में सुस्त पड़ा मानसून भी रफ्तार पकड़ सकता है।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2017, 12:52 PM IST
Feature image
। आगामी सोमवार
का आखिरी सोमवार है और इसके साथ ही प्रदेशभर में सुस्त पड़ा
रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पूर्वोत्तर हिस्सों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र प्रदेश में फिर से मानसूनी हलचलें बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है जिसके चलते अगले 48 घंटे में
छाई बेरुखी भी जल्द खत्म होगी और आसमान में छाए मेघ जमकर मेहरबान होंगे। फिलहाल बारिश के थमे दौर ने आमजन के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान का खतरा भी मंडराने लगा है।

गुलाबीनगर में शनिवार सुबह फिर बादलों ने आसमान में डेरा डाला लेकिन सूर्योदय के बाद बढ़ रही हवा की रफ्तार से बादल छटे और धूप खिल गई। बादलों की आवाजाही से बारिश होने की उम्मीद आज सुबह भी अधूरी रही। हालांकि दिन और रात में पारा स्थिर रहा है लेकिन धूप की तपिश के साथ उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव होने व अनुकूल परिस्थितियां बनने पर वीकेंड पर शहर के कई इलाकों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बीसलपुर: कम हुई पानी की आवक
शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की आवक की रफ्तार धीमी पडऩे लगी है। बीते चौबीस घंटे में बांध में महज दो सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। त्रिवेणी में पानी का बहाव करीब डेढ़ मीटर ऊंचाई पर बना हुआ है और त्रिवेणी से बांध में प्रतिघंटे करीब 1441 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। आज सुबह आठ बजे बांध का जलस्तर 313.05 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और अब भी बांध छलकने में 2.45 मीटर पानी की आवक होने की दरकार है। मामलू हाे कि बाड़मेर पाली, जालाेर में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात अभी तक नहीं सुधरे हैं।

Published on: