जयपुर

Weather Update: राजस्थान में मौसम लेगा करवट, IMD ने 19 शहरों में अंधड़-बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट किया जारी

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने 19 शहरों में अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि मई की शुरुआत में फिर तेज गर्मी लौटने की चेतावनी दी है।

2 min read
Apr 28, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले दो-तीन दिनों में मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी फिर से तेवर दिखा सकती है। दो मई से शुरू हो रहे जेठ के महीने में तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए अंधड़, बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Asaram News: क्या आसाराम को फिर जाना होगा जेल ? खत्म हो रही अंतरिम जमानत, अंतिम फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

इधर, बुधवार को प्रदेश के 19 शहरों में अंधड़, बारिश और तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन की चेतावनी दी गई है। अप्रेल महीने में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि मई में इसके और ऊपर जाने की आशंका है। हालांकि हाल ही में आई आंधी और बारिश के कारण कई शहरों के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक दिन में जैसलमेर का तापमान 46.4 डिग्री से गिरकर 40.8 डिग्री पर आ गया, वहीं लूणकरसर में भी तापमान लगभग चार डिग्री गिरकर 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

जयपुर में तीन डिग्री गिरा पारा

राजधानी जयपुर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। यहां अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी पांच से सात डिग्री तक गिरावट आई है, जिससे रात के समय थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत 22 राज्यों में आंधी और बारिश का असर बना रह सकता है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। वहीं हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

इन शहरों में अलर्ट

अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली, बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर।

फुहारों से राहत

तेज गर्मी और उमस को देखते हुए कई शहरों में राहत के उपाय किए जा रहे हैं। बीकानेर में अग्निशमन वाहनों की मदद से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। वहीं जयपुर, कोटा और अलवर में एंटी स्मॉग गन से पानी की फुहारें छोड़कर तापमान कम करने का प्रयास किया गया, जिससे आमजन को कुछ राहत मिली।

शहरों में तापमान

शहर- अधिकतम- गिरावट
बाड़मेर- 43.0- 3.0
जैसलमेर- 40.8- 5.6
चूरू- 42.0- 3.3
जयपुर- 40.9- 2.6
अलवर - 41.2 - 2.4
अजमेर - 40.5 - 2.0
जोधपुर - 42.3 - 2.0
बीकानेर - 42.5 - 2.5
कोटा - 43.5 - 1.5
करौली- 40.2- 2.7

ये भी पढ़ें

मानेसर कांड पर फिर गरमाई सियासत, गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा दावा, सचिन पायलट मोहरा, अशोक गहलोत थे पूरी स्क्रिप्ट के मास्टरमाइंड
Also Read
View All