जयपुर

Rain Alert Today: 30 मिनट और राजस्थान के 30 जिले, जानिए IMD की बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी

Rain Alert: राजस्थान में मानसून के प्रभाव से कई जिलों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश/भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

less than 1 minute read
Jun 26, 2025
heavy rain alert
फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान में मानसून कई जिलों में झमाझम बारिश करा रहा है। मौसम विभाग केंद्र, जयपुर के अनुसार राज्य के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह तक जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं।

भारी बारिश की चेतावनी

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश/भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले 30 मिनट के भीतर सीकर, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, सिरोही जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो दौर भारी वर्षा का आ सकता है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह वीडियो भी देखें

यहां येलो अलर्ट जारी

वहीं अलवर, जयपुर, टोंक, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, पाली, झुंझुनूं, चूरू, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, बूंदी, उदयपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं तेज हवा चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।