मेट्रो ट्रेन में 30 आर्टिस्ट्स बनाएंगे लाइव पेंटिंग,जयपुराइट्स को किया जाएगा गिफ्ट

शहर के मेट्रो स्टेशंस को आर्ट से जोडऩे की कवायद के बाद एक बार फिर जयपुराइट्स के लिए कुछ नया होने वाला है। देशभर के 30 युवा आर्टिस्ट्स आज मेट्रो ट्रेन में सवार होकर लाइव पेंटिंग्स बनाएंगे और इन पेंटिंग्स को स्टेशन पर उतर कर जयपुराइट्स को गिफ्ट करेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2017, 11:25 AM IST
jaipur metro
jaipur metro

शहर के मेट्रो स्टेशंस को आर्ट से जोडऩे की कवायद के बाद एक बार फिर जयपुराइट्स के लिए कुछ नया होने वाला है। देशभर के 30 युवा आर्टिस्ट्स आज मेट्रो ट्रेन में सवार होकर लाइव पेंटिंग्स बनाएंगे और इन पेंटिंग्स को स्टेशन पर उतर कर जयपुराइट्स को गिफ्ट करेंगे।

ये आर्टिस्ट 'आई वॉन्ट यू टू बी हैप्पी डे के खास मौके पर लोगों को खुशियां बांटने के लिए यह इवेंट कर रहे हैं। आर्टिस्ट 'बी हैप्पी थीम पर पेपर और कैनवस पर लाइव पेंटिंग तैयार करेंगे।

कॉर्डिनेटर हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि इनमें जयपुर के चेतन प्रकाश, सलोनी, सुप्रिया शर्मा, श्रीकांत रंगा, राजू सिंह, कामना कौल, अभिषेक, नेहा, खुशी, खुशबू सहित जर्मन आर्टिस्ट्स भी हैं।

राम नगर मेट्रो स्टेशन पर पब्लिक आर्ट के तहत म्यूरल तैयार हो गया है। ये स्टेशन के एंट्रेंस पर बनाया गया है, जो लोगों का जयपुर से प्यार करने का संदेश देने वाला है। दिल्ली के स्ट्रीट आर्टिस्ट अखलाख अहमद ने तीन दिन में यह म्यूरल कम्प्लीट किया है। इसमें सात रंगों से जयपुर के प्रति प्यार को दिखाया है।

Published on: