जयपुर

अवैध खनन गतिविधियों की शिकायत के लिए खान विभाग ने जारी किया वाट्सएप नंबर

राज्य के खान विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम कसने की पूरी तैयारी कर ली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2024, 6:50 PM IST
बागेश्वर में अवैध खनन पाए जाने पर करवाई 2 माइंस सीज
बागेश्वर में अवैध खनन पाए जाने पर करवाई 2 माइंस सीज

राज्य के खान विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम कसने की पूरी तैयारी कर ली है। अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करने के लिए विभाग की ओर से अब जनभागीदारी भी ली जाएगी। सप्ताह के सातों दिन 24 घंटें संचालित होने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

आम लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने कंट्रोल रुम का वाट्सएप नंबर 9468742101 भी जारी किया हैं। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से कहीं पर भी होने वाली अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और अवैध खनिज भण्डारण से संबंधित जानकारी या शिकायत कोई भी नागरिक मय लोकेशन के इस वाट्सएप नंबर पर दे सकते हैं।

माइंस सचिव आनन्दी ने शनिवार को माइंस विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार का ध्येय अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करना है और इसके लिए अधिकारियों को अवैध गतिविधियों के मूल स्रोत पर प्रहार करना होगा ताकि अवैध गतिविधियों पर स्थाई रोक लग सके। विभाग की ओर से स्थापित नियंत्रण कक्ष का एसएमई विजिलेंस एसपी शर्मा को प्रभारी बनाया गया है और नियंत्रण कक्ष ने शनिवार से तत्काल प्रभाव से काम करना आरंभ कर दिया गया है।

नियंत्रण कक्ष सप्ताह के सातों दिन यानी कि अवकाश के दिन भी 24 घंटों काम करेगा। वाट्सएप नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर अविलंब कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए हैं वहीं वाट्सएप पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं व शिकायतों पर कार्यवाही की राज्य सरकार स्तर पर समीक्षा की जाएगी।

Published on: