प्रदेशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसके चलते जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा मंगलम सिटी में गई।
Jaipur News : प्रदेशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसके चलते जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा सोमवार शाम को कालवाड़ रोड़ स्थित मंगलम सिटी में गई। जहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। अभियान में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व सदस्यता अभियान राजस्थान प्रदेश प्रभारी कृष्णा गौर भी मौजूद रही।
इस दौरान लोगों ने कहा कि हमारा सौभाग्य हैं कि आप यहां पर आए हो। आपने मंगलम सिटी के गड्ढे तो देख ही लिए है। आपको भी मालूम चल गया कि लोगों को कितना परेशान होना पड़ता है। इसलिए यहां पर अगर सड़क बन जाएं तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस पर जिला प्रमुख ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मामले पर प्रमुखता से ध्यान देगी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भी आते जाते समय अपनी गाड़ियों में गड्ढों से होने वाली परेशानी को महसूस किया।
एक किलोमीटर में एक हजार से ज्यादा गड्ढें..
लोगों ने कहा कि मंगलम सीटी के मेन गेट से लेकर आखिरी में एच व आई ब्लॉक तक करीब एक किलोमीटर में लगभग हजार से ज्यादा गड्ढें है। तकलीफ इसलिए होती है कि चुनाव के समय सभी नेता वादे और दावे करते है कि सड़क बनवा देंगे। लेकिन बाद में सब भूल जाते है। लोगों ने कहा कि पूर्व में गड्ढों की वजह से कई घटनाएं हो चुकी है। एक बच्चे की तो ई रिक्शा गड्ढें में पलटने के कारण अंगुलियां कट गई थी।
कार्यक्रम का आयोजन, जिला प्रमुख ने किया संबोधित..
भाजपा सदस्यता अभियान के तहत झोटवाड़ा की ग्राम पंचायत पीथावास की मंगलम सिटी के कावेरी अपार्टमेंट में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने भाजपा की देशहित नीतियों व विकास कार्यों से प्रभावित आमजन को पार्टी का सदस्य बनाया।
इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सरोज कुमावत, स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि सीताराम यादव, बूथ अध्यक्ष 164 रणजीत सिंह राठौड़, बूथ अध्यक्ष 166 फूल चंद दादरवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनिता राठौड़, महामंत्री किशन कंवर, कमलेश कंवर, गिर्राज शर्मा, सूर्य प्रकाश चौधरी, सुरेंद्र सिंह नरूका व अन्य उपस्थित रहे।