जयपुर

अलवर फिर शर्मसार, 14 साल की बालिका से गैंगरेप

अलवर के थानागाजी गैंगरेप की घटना के बाद अब बड़ौदामेव में शर्मसार करने वाला कृत्य सामने आया है। चार लोगों ने 14 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप कर उसके नग्न फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2019, 11:19 AM IST
gangrape in alwar
अलवर फिर शर्मसार, 14 साल की बालिका से गैंगरेप

अलवर के थानागाजी गैंगरेप की घटना के बाद अब बड़ौदामेव में शर्मसार करने वाला कृत्य सामने आया है। चार लोगों ने 14 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप कर उसके नग्न फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस घिनौने कृत्य में एक महिला भी शामिल है। कल शाम मामला सामने आते ही अलवर पुलिस की नींद उड़ गई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बड़ौदामेव थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार शाम को बड़ौदामेव थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी कि 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री को रौनक पत्नी जैकम बुलाकर अपने घर ले गई। वहां पहले से राहुल बैठा हुआ था। जैसे ही उसकी पुत्री छत से होकर सीढ़ियों में उतरने लगी तो राहुल ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया। महिला रौनक उसकी पुत्री को वहीं छोड़कर नीचे कमरे में चली गई। इसके बाद राहुल ने उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। छत पर मौजूद रौनक के पति जैकम ने मोबाइल से पीड़िता के निर्वस्त्र फोटो खींच लिए। राहुल के जाने के बाद जैकम ने पीड़िता किशोरी को डराया-धमकाया और फोटो दिखाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद जैकम ने किशोरी से बलात्कार किया।

Published on: