27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SI Recruitment Paper Leak Case : एसओजी को बड़ी सफलता, 25 हजार रुपए इनामी मनोहर लाल मांजू गिरफ्तार, आरोपी है सहायक आचार्य

SI Recruitment Paper Leak : राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई के लिए प्रश्नपत्र हल करने वाले जालोर निवासी 25 हजार रुपए के इनामी मनोहर लाल मांजू को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Oct 2026, 5:02 PM IST

si recruitment paper leak case sog big action accused manohar lal arrested

SI Recruitment Paper Leak Case : 25 हजार रुपए के इनामी मनोहर लाल मांजू। फोटो पत्रिका

SI Recruitment Paper Leak : जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई के लिए प्रश्नपत्र हल करने वाले जालोर निवासी 25 हजार रुपए के इनामी मनोहर लाल मांजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षा से पहले लीक हुए प्रश्नपत्र को हल करने में शामिल था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी आबूरोड के सेठ मंगलचंद राजकीय महाविद्यालय में लोक प्रशासन का सहायक आचार्य है। एसओजी के अनुसार, प्रकरण में अब तक 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि 14 सितंबर 2021 को आयोजित परीक्षा की दोनों पारियों के प्रश्नपत्र जयपुर के शांतिनगर, हसनपुरा स्थित रविन्द्र बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से लीक किए गए थे। जांच में सामने आया कि गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई ने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रश्नपत्र लीक किए। इसके बाद मनोहर लाल ने प्रवीण विश्नोई, प्रवीण परावा, राजीव विश्नोई और अन्य लोगों के साथ जयपुर के रंगोली गार्डन स्थित एक फ्लैट में दोनों पारियों के प्रश्नपत्र हल किए।

कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा

आइजी अजयपाल लांबा ने बताया कि हल किए गए प्रश्नपत्र जगदीश विश्नोई ने वाट्सऐप के जरिए गिरोह के सहयोगियों तक पहुंचाए। आरोप है कि सहयोगियों ने अभ्यर्थियों से सौदा कर उन्हें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र और उत्तर उपलब्ध कराए, जिससे कई अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से परीक्षा उत्तीर्ण कराकर उप निरीक्षक पद पर चयनित करवाया गया।

एसओजी की सूचना पर सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पुलिस ने 25 अक्टूबर को मनोहर लाल को पकड़ा। इसके बाद एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग