जयपुर

पैन नंबर से कर डाली साढ़े 15 करोड़ की हेराफेरी…घर आया आयकर विभाग का नोटिस तो सदमें में आया परिवार

गलता गेट थाना इलाके में एक व्यक्ति का पेन कार्ड का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शिव कटला सूरजपोल मंडी निवासी घनश्याम शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है।
less than 1 minute read
May 13, 2023
pan card

जयपुर. गलता गेट थाना इलाके में एक व्यक्ति का पेन कार्ड का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शिव कटला सूरजपोल मंडी निवासी घनश्याम शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि हितेश नाम के व्यक्ति ने उसके पैन नम्बर का दुरुपयोग कर फर्जी कागजात तैयार कर अन्य व्यक्तियों के साथ साजिश रचकर 15 करोड़ 49 लाख 87 हजार 953 रुपए की धोखाधड़ी की हैं।

पीड़ित का कहना है कि 23 मई 2022 को उसके पास आयकर विभाग से एक नोटिस आया जिसका उत्तर उसकी ओर से 4 जुलाई 2022 को पेश किया गया। जिसमें उसने बताया कि उसका इस कारोबार से कोई लेना देना नहीं है। आयकर विभाग के फिर से नोटिस आने के बाद कारोबारी घनश्याम शर्मा ने अधिवक्ता से सम्पर्क किया और करनाल की मैसर्स मित्रसेन राजेश कुमार के संचालक हितेश जैन के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि न तो वह हितेश तो जानता है और न ही उससे कभी मिला है।

Published on:
13 May 2023 10:59 am
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?