जयपुर

Miss World 2025: इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहीं कोटा की नंदिनी गुप्ता, जानिए कौन है वो शख्स, जिसने बदल दी उसकी दुनिया

72nd Miss World in Hyderabad : नंदिनी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम किया है। अब वह हैदराबाद में दुनियाभर की सुंदरियों को कड़ी टक्कर देंगी।

2 min read
May 20, 2025
सभी फोटो—- सोशल मीडिया

सविता व्यास

जयपुर। जब से होश संभाला, तब से अपने चाचा को पोलियो से जूझते हुआ देखा है। उनको देखने के बाद दिव्यांगों के अधिकारों के लिए काम करने के लिए प्रेरित हुईं। हमने एक ऐसी दुनिया बना दी है, जिसमें दिव्यांगों को शामिल नहीं किया गया है और मेरा मानना है कि इस ऐतिहासिक गलती को सुधारने में काफी समय लग गया है। यह कहना है मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता का, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। गर्व की बात यह है कि नंदिनी कोटा की रहने वाली हैं, जो इस बार हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड के 72वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसमें दुनियाभर की सुंदरियां हिस्सा लेती हैं। हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 के 72वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल जैसे कुल 110 देश की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं।हालांकि, इस साल पाकिस्तान की तरफ से इस ब्यूटी पेजेंट को कोई भी रिप्रेजेंट नहीं कर रहा है। इस बार मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस बार इसकी मेजबानी भारत कर रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत 10 मई को एक भव्य समारोह के साथ की गई, जिसका फिनाले 31 मई को है।

दिव्यांगों के लिए काम कर रहीं नंदिनी

नंदिनी सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता किसान हैं, जबकि उनकी मां रेखा गुप्ता गृहिणी है। नंदिनी के एक छोटी बहन है। बचपन से ही नंदिनी का सपना मिस वल्र्ड बनने का रहा है, जिसमें उसकी मां ने हर कदम पर उसका साथ दिया है। फिलहाल नंदिनी अपने 'प्रोजेक्ट एकता' के माध्यम से दिव्यांगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं, जिसका क्रेडिट वो अपने चाचा अमित गुप्ता को देती हैं।

जूरी में शामिल हैं अभिनेता सोनू सूद

बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद समारोह समारोह में आधिकारिक जज की भूमिका भी निभाएंगे और अगली मिस वर्ल्ड को चुनने वाली प्रतिष्ठित जूरी का हिस्सा होंगे। साथ ही सोनू सूद को उनकी कोविड-19 महामारी के दौरान सामाजिक सेवाओं के लिए ग्रैंड फिनाले में प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 31 मई 2025 को हैदराबाद के हिटेक्स एरिना में आयोजित होगा।

Updated on:
20 May 2025 03:02 pm
Published on:
20 May 2025 02:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर