16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में लोकल भिंडी अभी महंगी बिक रही, नींबू और हरी मटर के भाव भी ऊपर

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में अब लोकल ​भिंडी की शुरुआत हो गई है। शुरुआती चरण में अभी लोकल ​भिंडी महंगी बिक रही है। आज थोक मंडी में ​भिंडी के दाम 25 से 35 रुपए के बीच रहे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 16, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज भी सस्ते बिके आलू-प्याज

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में अब लोकल ​भिंडी की शुरुआत हो गई है। शुरुआती चरण में अभी लोकल ​भिंडी महंगी बिक रही है। आज थोक मंडी में ​भिंडी के दाम 25 से 35 रुपए के बीच रहे। वहीं नींबू पहले से महंगा बिक रहा है। आज नींबू के दाम 120 से 130 रुपए के बीच रहे। हरी मटर अब अंतिम चरण में है। इसलिए इसके दामों में इजाफा हो रहा है। आज थोक मंडी में हरी मटर के दाम और चढ़े। आज मटर के दाम थोक मंडी में 65 से 75 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज टमाटर के दामों में इजाफा हुआ। आज टमाटर हाइब्रिड 14 से 18 रुपए के बीच रहा तो देसी टमाटर के दाम आज 10 से 13 रुपए के बीच रहे। वहीं हरी मिर्ची के दाम आज यथावत रहे। इनके अलावा आज फूल गोभी, पत्ता गोभी, ​शिमला मिर्च, करेला, लॉकी, कद्दू, बैंगन, खीरा, टिंडा, कैरी व तुरई के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी भाव यथावत रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 8 रुपए के बीच तो प्याज के दाम आज 8 से 15 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज भी 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 14 से 18 रुपए

टमाटर देसी 10 से 13 रुपए

मटर 65 से 75 रुपए

मिर्ची 8 से 15 रुपए

बारीक मिर्च 28 से 32 रुपए

फूल गोभी 15 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 5 से 8 रुपए

करेला 24 से 28 रुपए

शिमला मिर्च 10 से 13 रुपए

नींबू 120 से 130 रुपए

लोकी 12 से 15 रुपए

भिंडी 25 से 35 रुपए

अदरक 51 से 52 रुपए

ग्वार फली 30 से 40 रुपए

बैंगन 10 से 20 रुपए

कद्दू 5 से 6 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 8 से 15 रुपए

टिंडा 26 से 45 रुपए

कैरी 32 से 36 रुपए

तुरई 20 से 40 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

------------------------------------

आलू-प्याज के दाम यथावत

आलू 5 से 8 रुपए

प्याज 8 से 15 रुपए

लहसुन 25 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग