जयपुर

Miss World 2025 पर टिकीं पूरी दुनिया की निगाहें: बचपन की दोस्त खुशी का यकीन-ताज नंदिनी गुप्ता के सिर ही सजेगा!

Miss World 2025 : कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सेमी फाइनल में जगह बनाकर देश को गौरवावित किया है।

3 min read
May 30, 2025
Nandini Gupta : Photo Patrika

सविता व्यास/ जयपुर। कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सेमी फाइनल में जगह बनाकर देश को गौरवान्वित किया है। नंदिनी गुप्ता का नाम अब पूरे देश की जुबान पर हैं। हैरदाबाद में चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में दुनियाभर की सुंदरियों को टक्कर देने वाली नंदिनी गुप्ता के बारे में आज हर कोई जानना चाहता है। गर्व की बात यह है कि नंदिनी शिक्षा नगरी कोटा से हैं, जहां खुशी की लहर दौड़ रही है। लोग उनकी जीत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

बचपन की दोस्ती, आज भी वैसी ही

नंदिनी की बचपन की दोस्त खुशी पाराशर ने बताया, “दूसरों के लिए मिस इंडिया, लेकिन मेरे लिए वो आज भी वही नंदिनी है जो बर्थडे पर गिफ्ट लाना नहीं भूलती थी। मिस इंडिया बनने के बाद भी वह कोटा आकर मेरी बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं।” बचपन से ही उनका सपना भी मिस वर्ल्ड बनने का रहा है।

टीवी में रैंप वॉक को देखकर नंदिनी भी कैटवॉक किया करती थी। मुंबई में पढ़ाई के दौरान साथ छूट गया, लेकिन जब भी वापस घर आती तो सबसे पहले झरोखे से मुझे आवाज लगाती थी। खुशी की आवाज में जो यकीन था, वह मिस वर्ल्ड के ताज से भी ज्यादा चमकदार था। " हम सब उसकी जीत की दुआ कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है, नंदिनी ही ताज पहनेंगी।"

एशिया ओशीनिया की टॉप मॉडल बनीं नंदिनी

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में नंदिनी के प्रदर्शन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। हैरदाबाद में चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 मई को होगा। 40 देशों की सुंदरियों के बीच पहुंची नंदिनी अब विभिन्न राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी, जिनमें से चार फाइनलिस्ट चुनी जाएंगी। इनमें से एक मिस वर्ल्ड और तीन रनर-अप का ताज पहनाया जाएगा।

मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया माेर्ले ने बताया कि नंदिनी ने एशिया ओशीनिया का टॉप मॉडल चैलेंज जीता है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले बहुत ही खास होगा। नई मिस वर्ल्ड करीब 3 करोड़ रु. का ताज पहनेंगी। इधर, नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता, मां रेखा गुप्ता और बहन अनन्या भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए हैदराबाद रवाना हो चुका है। नंदिनी की सादगी और प्रतिभा ने सभी का दिल जीता है।

गांव की मिट्टी से गहरा लगाव

नंदिनी गुप्ता का परिवार मूल रूप से गांव भांडाहेड़ा सांगोद का है। हालांकि, नंदिनी का जन्म कोटा में ही हुआ है। सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वो मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ले रही हैं। नंदिनी को गांव की मिट्टी से गहरा लगाव है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद भी वह अपने गांव भांडाहेड़ा गईं थी, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ समय बिताया। गांव में चूल्हे की रोटी और मिक्स सब्जी उनकी पसंदीदा डिश है।

Updated on:
30 May 2025 04:04 pm
Published on:
30 May 2025 03:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर