जयपुर

बच्चों से रूबरू होते हुए विधायक धर्मनारायण जोशी बोले, ‘मेवाड़ में नए दलों का कोई भविष्य नहीं’

यूनिसेफ और डिजिटल बाल मेला की ओर से आयोजित किए जा रहे "मैं भी बाल सरपंच" अभियान में मावली से विधायक धर्म नारायण जोशी बाल सरपंचों से रूबरू हुए। गूगल मीट पर आयोजित हुए इस संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से "मेवाड़ क्षेत्र की राजनीति और नए दलों की चुनौतियां" विषय पर संवाद किया।
less than 1 minute read
Dec 19, 2022
बच्चों से रूबरू होते हुए विधायक धर्मनारायण जोशी
बच्चों से रूबरू होते हुए विधायक धर्मनारायण जोशी

जयपुर। यूनिसेफ और डिजिटल बाल मेला की ओर से आयोजित किए जा रहे "मैं भी बाल सरपंच" अभियान में मावली से विधायक धर्म नारायण जोशी बाल सरपंचों से रूबरू हुए। गूगल मीट पर आयोजित हुए इस संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से "मेवाड़ क्षेत्र की राजनीति और नए दलों की चुनौतियां" विषय पर संवाद किया। साथ ही अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े किस्से सुनाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेवाड़ में आज भी भाजपा और कांग्रेस ही जीत रही है। नए दलों का यहां कोई भविष्य नजर नहीं आता है। कुछ नए दल जरूर अपने पांव आदिवासी जनजातीय क्षेत्र में पसार रहे है, लेकिन अब उनमें भी फूट पड़ रही है।

सेशन के दौरान एक बच्चे ने विधायक जोशी से पूछा कि आदिवासी जनजातीय क्षेत्रों में पढ़ाई के अभाव पर आपका क्या कहना चाहेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे पढ़ तो रहे हैं। साथ ही कहा कि राजनीति में भी शिक्षा का एक स्तर तय किया जाना चाहिए। जिससे सरकार अच्छे और पढ़े—लिखे राजनेताओं द्वारा चलाई जा सके।

इस सत्र का संचालन 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया शर्मा ने किया। सेशन मॉडरेट करने में अनन्या कौशिक, सुजल शर्मा और धनुश्री चौधरी ने भी अपनी भूमिका निभाई। इस सत्र में डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा भी अन्य बच्चों के साथ मौजूद रहीं।

Published on:
19 Dec 2022 08:10 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार