जयपुर

Rajasthan: 20 लाख की रिश्वत मामले में विधायक जयकृष्ण पटेल को भेजा जेल, PA रोहित मीणा अभी भी फरार

Jaikrishn Patel: एसीबी ने कोर्ट को बताया कि अभी उनसे पूछताछ करनी है, लेकिन विधायक जयकृष्ण पटेल का रिमांड नहीं मिल पाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2025, 10:33 PM IST
MLA JaiKrishna Patel

20 लाख रुपए की रिश्वत मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हत्थे चढ़े बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र (बांसवाड़ा) के भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल को बुधवार को एसीबी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वहीं विधायक का पीए रोहित मीणा से रुपए लेकर छिपाने वाला जसवंत उर्फ लक्ष्मण मीणा और जगराम को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसीबी के अनुसार विधायक जयकृष्ण पटेल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे। एसीबी ने कोर्ट से आरोपियों की चार दिन के रिमांड की मांग की थी। एसीबी ने कोर्ट को बताया कि अभी उनसे पूछताछ करनी है, लेकिन विधायक का रिमांड नहीं मिल पाया।

यह वीडियो भी देखें

83 हजार रुपए कम मिले

एसीबी ने बैग में रखे 20 लाख रुपए की बुधवार को दोबारा गणना की तो उसमें 83 हजार रुपए कम मिले। बैग से यह रुपए किसने निकाल लिए, इसकी रिकवरी के लिए जगराम और जसवंत को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अभी दोनों ही बैग पैक मिलने की बात कर रहे हैं। एसीबी जांच कर पूरी बात पता लगाएगी।

पीए का नहीं चल रहा पता

फरार रोहित मीणा की तलाश में एसीबी की टीमें लगातार दबिश दे रही है। एसीबी ने रोहित के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला।

Updated on:
7 May 2025, 10:33 PM IST
Published on: